विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान ने दुबई-कतर में किया अटैक, 4 बैलिस्टिक मिसाइल और 12 ड्रोन से हमला; US के साथियों को बनाया निशाना

Published: Sun, 01 Mar 2026 12:06 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2026 12:14 PM (IST)

ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने की कसम खाई है। ईरान ने अमेरिका ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला ले रहा है। खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने अमेरिका के साथी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने मिडिल ईस्ट में इजरायल और अमेरिकी बेस पर बड़े पैमाने पर बैलेस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमले शुरू कर दिए हैं।

UAE और कतर में धमाके

यूएई और कतर, अमेरिका के साथी हैं। ईरान के ताजा हमलों में दुबई और कतर की राजधानी दोहा के ऊपर कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है।

ईरान का यह हमला अपने पड़ोसियों को यह मैसेज देने के लिए है कि यूएई और कतर को अपने दुश्मन का साथ देने के नतीजे भुगतने होंगे।

IRGC ने कहा है कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस के पांचवें दौर में, अमेरिकी जहाजों के लिए गोला-बारूद ले जा रहे एक जहाज को जेबेल अली एंकरेज पर चार ड्रोन ने टक्कर मार दी गई है। ये जहाज धमाकों से पूरी तरह से बेकार हो गया।

IRGC के दावों के मुताबिक, 'ईरान ने कुवैत के अब्दुल्ला मुबारक इलाके में अमेरिकी नेवल बेस पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 ड्रोन से हमला किया, जिससे सारा इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया और बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं और कई सैनिक घायल भी हुए हैं।'

अमेरिका से बदला ले रहा ईरान

ईरान की तरफ से  कहा गया, 'IRGC नेवी, एयर फोर्स के साथ मिलकर दुश्मन यूनिट्स के लिए जहन्नुम के दरवाजे खुले रखेगी।'

ईरान ने बताया, 'MST-क्लास कॉम्बैट सपोर्ट शिप, जो हिंद महासागर में अमेरिकी जहाजों के लिए फ्यूल ले जा रहा था, ईरान की 380 मिसाइलों से टकरा गया।'

ईरान ने दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल दुबई एयरपोर्ट पर हमला किया है। यूएई ने इजरायल-अमेरिका के ईरान से युद्ध शुरू होने के बाद ही बंद कर दिया था।

ईरान ने इससे पहले दुबई के मशहूर लैंड आइलैंड पाम और एक लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर हमला किया था।

यह भी पढ़ें- खामेनेई की फोटो से सिगरेट जलाने वाली लड़की ने मनाया ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत का जश्न, वीडियो हो रहा वायरल

यह भी पढ़ें- ईरान में कैसे होता है सुप्रीम लीडर का चयन? खामेनेई के बेटे मोजतबा को सत्ता मिलना तय