Move to Jagran APP

वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए तैयार है इरान: रुहानी

ईरानी नेता ने कहा कि दोनों देशों को परस्पर हित में शांति व्यवस्था मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

By Srishti VermaEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 04:13 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 04:26 PM (IST)
वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए तैयार है इरान: रुहानी
वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए तैयार है इरान: रुहानी

हैदराबाद (आएएनएस)। इरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने शुक्रवार को घोषणा किया कि तेहरान अपनी वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही यह भी उम्मीद जताई कि भारत दोनों देशों के बीच लोगों के आसान आवागमन की सुविधा के लिए प्रतिपूर्ति करेगा। इस दौरान रुहानी ने कहा कि भारत और ईरान के बीच कई समानताएं हैं। तीन दिवसीय भारत दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को मक्का मस्जिद में नमाज के बाद वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान तेल और गैस के समृद्ध संसाधनों के साथ भारत की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। उन्होंने आगे कहा की ईरान अफगानिस्तान, मध्य एशिया और यूरोप में पारगमन के लिए भारत को चाबहार पोर्ट तक पहुंचने की इजाजत देने के लिए तैयार है। रुहानी ने कहा कि ईरान और भारत उद्योग, कृषि और उन्नत प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में एक दूसरे को सहयोग कर सकते हैं। साथ ही दोनों देश एक दूसरे के हित में योगदान के लिए कदम उठा सकते हैं।

ईरानी नेता ने कहा कि दोनों देशों को परस्पर हित में शांति व्यवस्था मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। रुहानी ने यह भी कहा कि आज मुसलमानों के बीच एकता की आवश्यकता है साथ ही दुश्मनों पर आरोप लगाया कि वे इस्लाम में मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान, इराक और सीरिया में संघर्ष समाप्त करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम हमेशा एकजुट रहेंगे, अमेरिकी की हिम्मत नहीं कि वे यरूशलम को इजरायल की राजधानी घोषित कर दे।  कहा कि, "यदि हम एकजुट हैं, तो कोई भी राज्य या देश फिलिस्तीन के निर्दोष लोगों पर अत्याचार करने की हिम्मत नहीं कर सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.