Move to Jagran APP

मलेशिया में दुनिया की नौसेना के सामने अपना दमखम दिखाएगा भारतीय INS

भारतीय नौसेना के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भी इस प्रदर्शनी में हिस्‍सा लेंगे।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 09:24 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 09:27 AM (IST)
मलेशिया में दुनिया की नौसेना के सामने अपना दमखम दिखाएगा भारतीय INS
मलेशिया में दुनिया की नौसेना के सामने अपना दमखम दिखाएगा भारतीय INS

लैंगकॉवी [ एजेंसी ]। अंतरराष्‍ट्रीय समुद्री और एयरोस्‍पेस प्रदर्शनी में हिस्‍सा लेने के लिए भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन एंटी सबमरीन वारफेयर आइएनएस कदमत सोमवार को मलेशिया के लैंगकावी पहुंच गया है। भारतीय नौसेना के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भी इस प्रदर्शनी में हिस्‍सा लेंगे। वह यहां के विभिन्‍न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लीमा 19 में विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें समुद्री बेड़े पर हवाई प्रदर्शन, नौसेनाओं का समुद्री अभ्‍यास, सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलों का भी आयोजन होगा।

loksabha election banner

आईएनएस कदमत (पी 29) एक स्वदेशी पनडुब्बी है। यह जनवरी 2016 में भारतीय नौसेना में शामिल हुई। यह जहाज अत्याधुनिक हथियार से लैस है। इसमें बेहतर और उच्‍च कोटि के सेंसर है। कई चरणों की समुद्री परीक्षण के बाद इसे भारतीय नौसेना बेड़े में शामिल किया गया है।

यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जो दुश्‍मन की नजरों से बचकर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। इसके साथ यह टोरपीडो और एंटी शिप मिसाइलों से भी हमले कर सकती है। साथ ही सतह पर पानी के अंदर से दुश्‍मन पर प्रहार कर सकती है।

इस पनडुब्‍बी को को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जो दुश्मन की नजरों से बचकर सटीक निशाना लगा सकती है। इसके साथ ही टौरपीडो और एंटी शिप मिसाइलों से हमले भी कर सकती है। इससे पानी के अंदर भी हमला किया जा सकता है।  इसे सीकिंग एंटी-सबमरीन हेलीकॉप्टर को तैयार करने के लिए भी बनाया गया है। मलेशिया और भारत समुद्री पड़ोसी हैं। दोनों देशों की नौसेनाएं के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम और तकनीकी का आदान-प्रदान का सिल‍सिला जारी रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.