श्रीलंका जेल हिंसा में मारे गए भारतीय का पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार, कोर्ट के आदेश पर सरकारी खर्च पर दफनाया गया शव
श्रीलंका की नेगोंबो जेल में जुलाई में हुई हिंसा में मारे गए भारतीय नागरिक उन्नीकृष्णन एस को पुलिस सुरक्षा में ...और पढ़ें

श्रीलंकाई जेल में हुई हिंसा में मारे गए भारतीय को पुलिस सुरक्षा में दफनाया गया
HighLights
भारतीय कैदी उन्नीकृष्णन एस की नेगोंबो जेल में मौत हुई।
जुलाई में कैदियों के बीच हुई हिंसा में जान गंवाई।
पुलिस सुरक्षा में दफनाया गया, भारतीय उच्चायोग के अधिकारी मौजूद।
डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के नेगोंबो की जेल में जुलाई में कैदियों के बीच हुई हिंसा में मारे गए भारतीय नागरिक को पुलिस की सुरक्षा में दफनाया गया। सीआईडी ने मंगलवार को नेगोंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट को बताया कि 73 साल के कैदी को दो सितंबर को कोर्ट के आदेश के मुताबिक और सरकारी खर्च पर दफनाया गया।
विभाग ने बताया कि कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी भी दफनाने की प्रक्रिया में शामिल हुए।
मारे गए व्यक्ति की पहचान उन्नीकृष्णन एस के तौर पर हुई है। वह केरल के रहने वाले थे, लेकिन चार दशक से अधिक समय से चेन्नई में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
रिपोर्ट के अनुसार, वह दो मार्च को श्रीलंका पहुंचे थे और गांजा रखने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया, जहां पांच और छह जुलाई को कैदियों के बीच हुई हिंसा में उनकी मौत हो गई। मौत के समय पीड़ित ने जो कपड़े और जूते पहने थे, उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए कोर्ट को सौंप दिया गया है।
अदालत जेल में हुई इस हिंसा के आरोपितों के मामले की सुनवाई कर रही थी, जिसमें 22 कैदी और 10 जेल अधिकारी मारे गए थे और 100 अन्य घायल हुए थे।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
