दुबई की कोर्ट में भारतीय पर छेड़खानी का आरोप तय
दुबई की एक अदालत में भारतीय मूल के एक ड्राइवर पर महिला से छेड़खानी करने का आरोप तय किया गया है।
By Nancy BajpaiEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 07:49 AM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 07:49 AM (IST)
दुबई (प्रेट्र)। दुबई की एक अदालत में भारतीय मूल के एक ड्राइवर पर महिला से छेड़खानी करने का आरोप तय किया गया है। अदालत इस मामले में 11 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाएगी। आरोपी ड्राइवर ने अपने खिलाफ मामले को झूठा बताते हुए कहा कि वह गलती से महिला से टकरा गया था।
मूल रूप से फिलीपींस की रहने वाली महिला ने खलीज टाइम्स को बताया, 'तीन अगस्त की रात 1.20 बजे मैं अपनी एक दोस्त के साथ सुपर मार्केट जाने के लिए निकली थी। इस दौरान 5-6 लोगों को हमारी तरफ आए, जिनमें से एक ने मेरे साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी।'
महिला के अनुसार, आरोपी तब तक बदतमीजी करता रहा, जब तक एक अफ्रीकी मूल के व्यक्ति ने उसका बचाव नहीं किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें