Move to Jagran APP

भारतीय मूल की इस महिला ने एक बार फिर न्यूजीलैंड की पार्लियामेंट में फहराया परचम

भारतीय मूल की डॉ परमजीत परमार के अलावा कुलवंत सिंह भी न्यूजीलैंड संसदीय चुनाव में जीत दर्ज कर पार्लियामेंट पहुंचे हैं।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Tue, 26 Sep 2017 12:46 PM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2017 01:20 PM (IST)
भारतीय मूल की इस महिला ने एक बार फिर न्यूजीलैंड की पार्लियामेंट में फहराया परचम
भारतीय मूल की इस महिला ने एक बार फिर न्यूजीलैंड की पार्लियामेंट में फहराया परचम

ऑकलैंड, एएनआई। भारतीय मूल की परमजीत परमार को न्यूजीलैंड की संसद में दूसरी बार चुना गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भारतीय सिख चुनाव में जीत हासिल कर पार्लियामेंट पहुंचे हैं। हाल ही में खत्म हुए न्यूजीलैंड संसदीय चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।

loksabha election banner

परमजीत की सफलता पर उनके परिवार में लोग खुश हैं। उनकी बहन रजनी वर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का पल है। मैं अपनी बहन और भारतीय समुदाय को बधाई देती हूं। रजनी ने परमजीत की पार्टी को भी शुभकामनाएं दी।

भारतीय मूल की डॉ परमजीत परमार के अलावा कुलवंत सिंह भी न्यूजीलैंड संसदीय चुनाव में जीत दर्ज कर पार्लियामेंट पहुंचे हैं। दोनों न्यूजीलैंड की नेशनल पार्टी के सदस्य हैं। परमजीत दूसरी बार और कुलवंत सिंह चौथी बार न्यूजीलैंड पार्लियामेंट के लिए चुने गए हैं।

ऑकलैंड में रहने वाली डॉ परमजीत कौर 1995 में भारत से न्यूजीलैंड आई थी। परमजीत ने ऑकलैंड यूनिवर्सिटी से बायोलॉजीकल साइंस में पीएचडी की है, वहीं कभी था बेस्ट ऑलराउंडर, लेकिन जब क्रिकेट छोड़ी तो करनी पड़ीं बसें साफऑफ पुणे से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर डिग्री हासिल की है।

तो वहीं दिल्ली के रहने वाले कुलवंत सिंह पहली बार 2008 में चुनकर न्यूजीलैंड की संसद में पहुंचे थे। दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ चुके कुलवंत सिंह 2001 में अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे।

यह भी पढ़ें: चौथी बार देश की कमान संभालने वाली मर्केल के लिए राह में कम नहीं होंगी अड़चनें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.