नामीबिया के स्वास्थ्य शिविर में भारत ने बांटे आर्टिफिशियल लिंब
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के मौके पर नामीबिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भारत की ओर से कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया।
By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 09:53 AM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 09:53 AM (IST)
नामिबिया, एएनआइ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के मौके पर बुधवार को नामिबिया में भारत की ओर से कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया। यहां आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में भारतीय मिशन की ओर से आर्टिफिशियल लिंब का बांटे गए।
विंडहोक स्थित भारतीय हाइ कमीशन ने अपने आधिकारिक ट्वीटर पेज पर यह घोषणा की। ट्वीट में लिखा, ‘23 सितंबर को 6 हफ्ते के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन हुआ। यहां स्वास्थ्य क्षेत्र में नामीबिया-भारत पार्टनरशिप के तहत 500 जरूरतमंदों को मुफ्त आर्टिफिशयल लिंब बांटे गए।’
यह भी पढ़ें: नारायण सेवा संस्थान ने दिव्यांगों में बांटे आर्टिफिशियल लिम्ब, खिले चेहरे
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें