पेरिस की अदालत का बड़ा फैसला, लड़कियों को अश्लील वीडियो के लिए मजबूर करने वाले भारतीय को 20 साल की जेल
पेरिस की एक अदालत ने 29 वर्षीय भारतीय व्यक्ति को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है। उस पर ...और पढ़ें

पेरिस में लड़कियों को अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर करने वाले भारतीय को बीस साल की सजा
HighLights
रोहन राणे का मुकदमा सोमवार को पेरिस की एक कोर्ट में शुरू हुआ
सरकारी वकीलों ने राणे के लिए 30 साल की जेल की सजा की मांग की थी
पीटीआई, लंदन। पेरिस की एक अदालत ने 29 वर्षीय भारतीय व्यक्ति को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है। उस पर पुरुषों के एक ऐसे ग्रुप को चलाने का आरोप था जो कम उम्र की लड़कियों को यौन गतिविधियों के लिए मजबूर करता था।
सरकारी टीवी नेटवर्क 'फ्रांस 24' की रिपोर्ट के अनुसार, रोहन राणे का मुकदमा सोमवार को पेरिस की एक कोर्ट में शुरू हुआ।
रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को पेरिस की अदालत ने राणे को 20 साल की जेल की सजा सुनाई। वह पढ़ाई के लिए फ्रांस आया था और एक ऐसे अतंरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क में शामिल हो गया जो अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में बच्चों को निशाना बनाता था और उन्हें अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर करता था।
सरकारी वकीलों ने राणे के लिए 30 साल की जेल की सजा की मांग की थी। अदालत को बताया गया कि राणे के ग्रुप के शिकार बने दर्जनों लोगों में से ज्यादातर अमेरिकी लड़कियां थीं।
कई लड़कियों की उम्र 15 साल से कम थी। 'फ्रांस 24' की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इस ग्रुप के अन्य सदस्य अमेरिका, भारत, जर्मनी और न्यूजीलैंड से थे। छह लड़कियों ने इस संबंध में शिकायतें दर्ज कराई थीं। लगभग 20 पीड़ितों की पहचान की गई, लेकिन बाकियों से संपर्क नहीं हो सका।
