Move to Jagran APP

न्यूजीलैंड में क्वारंटाइन सेंटर से निकला भारतीय, पाया गया पॉजिटिव

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में कोरोना पॉजिटिव एक भारतीय युवक नियमों की अनदेखी कर क्वारंटाइन सेंटर से निकल कर खरीदारी करने चला गया।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 03:14 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 03:14 PM (IST)
न्यूजीलैंड में क्वारंटाइन सेंटर से निकला भारतीय, पाया गया पॉजिटिव
न्यूजीलैंड में क्वारंटाइन सेंटर से निकला भारतीय, पाया गया पॉजिटिव

मेलबर्न, प्रेट्र। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में कोरोना पॉजिटिव एक भारतीय युवक नियमों की अनदेखी कर क्वारंटाइन सेंटर से निकल कर खरीदारी करने चला गया। इससे महामारी की रोकथाम को लेकर बेहद सजग न्यूजीलैंड की सरकार को आगे आकर बयान देना पड़ा।

loksabha election banner

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, नई दिल्ली से शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचे 32 वर्षीय एक भारतीय युवक को एहतियात के तौर पर शहर के एक क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। लेकिन बीते मंगलवार को नियमों की अनदेखी करते हुए वह चुपके से खरीदारी करने पास के बाजार चला गया। अगले दिन कोरोना जांच की आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकला।

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री क्रिस हिपकिंस ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर उसे छह महीने की सजा हो सकती है या फिर चार हजार डॉलर का जुर्माना भरना पड़ सकता है।                                       

 जानकारी के लिए बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दुनियाभर में एक करोड़ से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है। अमेरिका में कोरोना वायरस से 50 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं अभी तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं बन पाई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला चीन के वुहान शहर में पिछले साल दिसंबर में सामने आया था। इसके बाद देखते ही देखते दो महीने में कोरोना वायरस  के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हुई लगभग सभी देशों में कोरोना वायरस के मामले आ गए थे। हालात ये हो गए कि मार्च महीने में कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया। इससे बचने के लिए लगभग सभी देशों ने लॉकडाउन का सहारा लिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.