यूक्रेन के ओडेसा में मालवाहक जहाज पर हमला, 2 भारतीय लापता; दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी नंबर
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर 25 जुलाई को हुए जहाज हमले में चार भारतीय नागरिकों में से दो सुरक्षित पाए गए, जबकि दो अन्य लापता हैं।

यूक्रेन के ओडेसा में भारतीय जहाज पर हमला, 2 भारतीय लापता

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन में 25 जुलाई को ओडेसा बंदरगाह पर मर्चेंट जहाज MV AGN Ragnar पर हमला हुआ था। इस जहाज पर 4 भारतीय नागरिक सवार थे। इस हमले को लेकर यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि वह ओडेसा बंदरगाह पर हुए हमले के बाद स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
भारतीय दूतावास ने X पर जानकारी दी कि 4 में से 2 भारतीय क्रू सदस्यों के सुरक्षित होने की पुष्टि हो गई है। बाकी 2 लोगों के बारे में अभी जानकारी का इंतजार है।
दूतावास ने कहा कि खोज और बचाव अभियान चल रहा है। हम यूक्रेनी अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। हमले के बात बाद दूतावास ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है।
- ईमेल: cons.kyiv@mea.gov.in, cons1.kyiv@mea.gov.in
- आपातकालीन नंबर: +380933559958 (अजी कुमार, सेकंड सेक्रेटरी)
ओडेसा, काला सागर पर यूक्रेन का सबसे बड़ा बंदरगाह है। फरवरी 2022 में रूस के हमले के बाद से यह जगह लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों का निशाना बन रही है। इसकी वजह से समुद्री व्यापार में भी दिक्कतें आ रही हैं।
भारत सरकार ने पहले ही अपने नागरिकों से कहा है कि वे चल रहे संघर्ष की वजह से यूक्रेन की यात्रा न करें। दूतावास ने कहा कि वह वहां रह रहे भारतीयों को हर संभव मदद दे रहा है।
