सिंगापुर F1 ग्रां प्री में बिना टिकट घुसा भारतीय नागरिक, केस दर्ज; अब कोर्ट में होगी सुनवाई
एक भारतीय नागरिक डावर अरिश आदिल पर सिंगापुर F1 ग्रां प्री इवेंट क्षेत्र में बिना टिकट दो बार घुसने का ...और पढ़ें
-1791799325990_m.webp)
सिंगापुर F1 ग्रां प्री में भारतीय नागरिक ने की अवैध एंट्री (फोटो- रॉयटर्स)
HighLights
भारतीय नागरिक पर सिंगापुर F1 ग्रां प्री में अवैध एंट्री का आरोप।
बिना टिकट इवेंट क्षेत्र में दो बार घुसने के मामले दर्ज।
दोषी पाए जाने पर जेल या जुर्माने का सामना करना होगा।
डिजिटल डेस्क, सिंगापुर। एक भारतीय नागरिक पर बिना टिकट के फार्मूला-1 सिंगापुर ग्रां प्री इवेंट एरिया में घुसने के आरोप में दो मामले दर्ज किए गए हैं। 39 वर्षीय डावर अरिश आदिल टेमासेक एवेन्यू के गेट-2 पर थे, जब वे नौ अक्टूबर को दोपहर करीब 1.45 बजे (स्थानीय समय) टिकट वाले इलाके में घुस गए। उन पर 10 अक्टूबर को आरोप लगाए गए।
उन पर उसी दिन (नौ अक्टूबर) दोपहर करीब दो बजे फिर से घुसपैठ करने का आरोप है, जब वे रैफल्स बुलेवार्ड में द व्हार्फ नाम के इलाके में घुस गए, जहां सिर्फ सिंगापुर ग्रां प्री के स्टाफ को ही जाने की इजाजत थी।
उनके मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। दोनों मामले में दोषी पाए जाने पर तीन महीने तक जेल और जुर्माना या दोनों हो सकती है। सिंगापुर ग्रां प्री वीकेंड पर आयोजित की गई थी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
