Move to Jagran APP

Independence Day 2022: भारत ने अपने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर मेडागास्कर को 15 हजार साइकिलें कीं दान

Independence Day 2022 भारत आजादी के 76वें साल का जश्न मना रहा है। देश में चारों और हर्षोल्लास का माहौल है। वहीं ऐसे में भारत ने मेडागास्कर को 15000 साइकिलें दान कीं हैं। भारतीय दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल यह जानकारी दी गई।

By Ashisha Singh RajputEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 09:46 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 09:46 PM (IST)
Independence Day 2022: भारत ने अपने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर मेडागास्कर को 15 हजार साइकिलें कीं दान
भारत ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मेडागास्कर को 15000 साइकिलें दान कीं

एंटानानारिवो, एजेंसी। भारत ने सोमवार को अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मेडागास्कर को 15 हजार साइकिलें दान कीं हैं। देश में आजादी का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में मेडागास्कर और कोमोरोस में देश के राजदूत, अभय कुमार और मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नटसे ने दोनों देशों के बीच दोस्ती की मिसाल कायम की। बता दें कि एक-दुसरे की एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए दोनों ने एक साथ साइकिल की सवारी की।

loksabha election banner

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

भारतीय दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया, 'भारत ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मेडागास्कर को 15000 साइकिलें दान कीं। पीएम क्रिश्चियन नटसे और देश के राजदूत, अभय कुमार दोनों ने इंडियन ओसियन पड़ोसियों के बीच बढ़ते सहयोग और एकजुटता के प्रतीक के रूप में एक साथ साइकिल चलाते हुए नजर आए।'

एंटानानारिवो में भारत का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

वहीं इस बीच, एंटानानारिवो में 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजदूत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से पहले, मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में भारतीय दूतावास की इमारत भारतीय तिरंगे की रोशनी में दिखाई दी थी।

यही नहीं इस एंटानानारिवो में टाउन हॉल भी भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर तिरंगे से जगमगा उठा। यह दृश्य वाकई मन मोहने वाला था।

दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध

हिंद महासागर के दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध सभी क्षेत्रों में बढ़ रहे हैं। दोनों देश एक दूसरे से मजबूत संबंध साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच इस संबंध को आगे बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, सूचना और यात्रा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

आपको मालूम हो कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 साल और भारत के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए यह भारत सरकार की एक पहल है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.