विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बिना जवाबदेही अधूरी है सुरक्षा', भारत ने UN में बच्चों और स्कूलों पर हमले को लेकर दी सख्त चेतावनी

Published: Fri, 26 Jun 2026 04:08 PM (IST)

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में बच्चों और स्कूलों पर हमलों के लिए जवाबदेही की मांग की है, जोर देकर कहा कि इसके बिना बच्चों की सुरक्षा अधूरी है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। भारत ने उन लोगों को जवाबदेह ठहराने की मांग की है, जो बिना किसी डर के स्कूलों और बच्चों को निशाना बनाते हैं। भारत ने इस बात पर जोर दिया कि जवाबदेही के बिना बच्चों की सुरक्षा अधूरी है।संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पी ने कहा, "शिक्षा एक ऐसा अधिकार है, जो संघर्ष के समय भी बना रहना चाहिए।

यह ऐसा अधिकार है, जिसे पूरा करना स्थायी शांति के लिए सबसे बड़े योगदानों में से एक है। भारत सशस्त्र संघर्ष में बच्चों की सुरक्षा और उनके सीखने, आगे बढ़ने और अपनी पूरी क्षमता हासिल करने के अधिकार को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

उन्होंने ये बातें बुधवार को यहां सशस्त्र संघर्ष से प्रभावित बच्चों की शिक्षा की रोकथाम और सुरक्षा को मजबूत करना: आदर्शवादी प्रतिबद्धताओं से प्रभावी कार्यान्वयन तक विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस के दौरान कही। हरीश ने कहा कि जवाबदेही के बिना सुरक्षा अधूरी है।

जो लोग बिना किसी डर के स्कूलों और बच्चों को निशाना बनाते हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव की बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में सशस्त्र संघर्ष के दौरान बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन चौंकाने वाले स्तर पर पहुंच गया और बड़ी संख्या में बच्चे इससे प्रभावित हुए।