विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुतिन के बाद इटली की पीएम मेलोनी ने भी माना, कहा- रूस और यूक्रेन युद्ध सुलझाने में भारत निभा सकता है अहम भूमिका

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 08 Sep 2024 05:45 AM (GMT+05:30)

इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता ...और पढ़ें

जार्जिया मेलोनी ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है
जार्जिया मेलोनी ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है

 एएनआइ, रोम। इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मेलोनी ने यह बात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद कही है।

इटली के सरकारी टेलीविजन के अनुसार प्रधानमंत्री मेलोनी ने युद्ध समाप्ति में चीन और भारत की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है। कहा कि यदि रूसी सेना यूक्रेन की धरती से हट जाए तो यह समाधान आसान हो जाएगा।

यूक्रेन के समर्थन में मेलोनी

मेलोनी और जेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय मसले पर वार्ता यूरोपीय देशों के सम्मेलन से इतर हुई थी। 40 मिनट की इस वार्ता में मेलोनी ने रूसी हमले के विरोध में यूक्रेन का समर्थन जारी रखने का एलान किया।

मेलोनी ने कहा, यदि अंतरराष्ट्रीय नियमों का सम्मान नहीं किया गया तो समस्याएं और अराजकता बढ़ेगी। इससे टकराव भी बढ़ेगा। ऐसे में यूक्रेन को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता है। इटली ने अपनी मान्यताओं के आधार पर यूक्रेन के समर्थन का फैसला किया है और यह नहीं बदलेगा।