Coronavirus In Germany: लॉकडाउन में ढील के चलते जर्मनी में बढ़ रहे संक्रमित मामले
Coronavirus In Germany जर्मनी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक देश में लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद मामलो में बढ़ोतरी हुई है।
बर्लिन,आइएएनएस। जर्मनी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, देश में लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद मामलो में बढ़ोतरी हुई है। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (Robert Koch Institute) ने बीबीसी के हवाले से बताया कि अनुमानित रोगियों संख्या 1 से ऊपर है। इसका मतलब है कि देश में अब संक्रमण की संख्या बढ़ रही है।
देश में बढ़ रहे संक्रमण की रिपोर्ट जर्मनी में लॉकडाउन को खत्म करने की मांग कर रहे लोगों के प्रदर्शन के बाद आई है। बता दें कि चांसलर एंजेला मर्केल ने जर्मनी के 16 राज्यों के नेताओं के साथ बातचीत के बाद बुधवार को राष्ट्रीय प्रतिबंधों की व्यापक छूट की घोषणा की थी। इसके बाद वहां पर सभी दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई। इसके अलावा छात्रों की क्लास भी धीरे-धीरे शुरू करने के आदेश दिए गए।
बता दें कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मामले अमेरिका से सामने आए हैं वही जर्मनी सातवें नंबर पर है। रविवार को नवीनतम RKI डेटा के साथ जर्मनी में 169,218 मामले हैं। वहीं मरनेवालों का आंकड़ा 7,395 बताया गया है। इस वक्त दुनिया के 200 से ज्यादा देश चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस का सामना कर रहा है। इस वायरस से पूरी दुनिया में अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं सक्रमितों का आंकड़ा 39 लाख के पहुंच गया है।
इस आंकड़ों में विश्व का सबसे ताकतवर देश अमेरिका सबसे ऊपर है। अकेले अमेरिका में कोरोना से 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस वक्त इस वायरस को कोई कारगर इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी लोगों को एहतियात बरतने के आदेश दिए गए हैं। इसका ही नतीजा है कि ज्यादातर देशों में इसकी रोकथाम के लिए लॉकडाउन भी लगाया हुआ है। इसमें भारत भी शामिल है। भारत में भी 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। फिलहाल सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से जूझ रहे हैं।