Move to Jagran APP

श्रीलंका में वीजा नियम का उल्लंघन करने पर 73 भारतीय गिरफ्तार

श्रीलंका के अधिकारियों ने इस वर्ष 73 भारतीयों को वीजा नियम का उल्लंघन करने के कारण गिरफ्तार किया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 08:10 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 08:10 PM (IST)
श्रीलंका में वीजा नियम का उल्लंघन करने पर 73 भारतीय गिरफ्तार
श्रीलंका में वीजा नियम का उल्लंघन करने पर 73 भारतीय गिरफ्तार
 कोलंबो, प्रेट्र। श्रीलंका के अधिकारियों ने इस वर्ष 73 भारतीयों को वीजा नियम का उल्लंघन करने के कारण गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोलंबो से करीब 60 किलोमीटर दूर माटुगामा में एक फैक्ट्री से कुल 49 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया।

आव्रजन एवं प्रवास विभाग के अधिकारी ने कहा कि ये सभी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रुके हुए थे। पिछले महीने इंगिरिया की फैक्ट्री में काम करने वाले 24 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था। वे भी वीजा अवधि के बाद रुके हुए थे। गिरफ्तार किए गए भारतीयों को मिरिहाना में स्थित आव्रजन हिरासत केंद्र भेजा गया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गिरफ्तार लोगों को भारत भेजा जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.