नाइजीरिया में पेट्रोल पाइपलाइन में लगी आग, 30 लोगों की मौत
हादसे में जीवित बचे एक व्यक्ति और अधिकारियों ने बताया कि आग उस समय लगी, जब कुछ संदिग्ध तेल चोर वहां घुस आए थे।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 09:24 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 09:24 PM (IST)
नाइजीरिया, एएफपी। नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित पेट्रोल पाइपलाइन में आग लगने से करीब 30 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जीवित बचे एक व्यक्ति और अधिकारियों ने बताया कि आग उस समय लगी, जब कुछ संदिग्ध तेल चोर वहां घुस आए थे।
यह हादसा आबा शहर में शुक्रवार को उस समय हुआ, जब कुछ बदमाशों ने पाइपलाइन को तोड़ दिया था। यह पाइपलाइन राज्य की पाइपलाइन और उत्पाद विपणन कंपनी द्वारा संचालित है। एक सुरक्षा अधिकारी ने मौत के आंकड़े की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर सुरक्षा कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पहले ही करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, अन्य लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नाइजीरियाई राष्ट्रीय पेट्रोलियम निगम के प्रवक्ता ने कहा कि हादसा उस समय हुआ, जब कुछ बदमाश पाइपलाइन से पेट्रोल निकालने की कोशिश कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें