विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में देखते ही देखते नदी में समाया पूरा सरकारी दफ्तर, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:54 PM (IST)

नेपाल के बाग्लुंग जिले से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है, जहां दरम नदी के ...और पढ़ें

नेपाल में देखते ही देखते नदी में समाया पूरा सरकारी दफ्तर

नेपाल में देखते ही देखते नदी में समाया पूरा सरकारी दफ्तर

HighLights

  1. इस भयानक दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

  2. पहाड़ी इलाकों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के बाग्लुंग जिले से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है, जहां दरम नदी के तेज बहाव के कारण एक पूरा सरकारी कार्यालय ताश के पत्तों की तरह ढहकर महज कुछ ही सेकंड में नदी में विलीन हो गया। नदी के कटाव के कारण इमारत के नीचे की जमीन पूरी तरह खिसक गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

गनीमत यह रही कि इस भयानक दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दरअसल, दरम नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और कटाव के कारण यह सरकारी इमारत पहले से ही बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गई थी।

खतरे को भांपते हुए अधिकारियों ने समय रहते पूरे परिसर को खाली करा लिया था। इमारत के गिरने से पहले ही सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और कंप्यूटर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिए गए थे, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।

यह खौफनाक घटना ऐसे समय में सामने आई है जब नेपाल एक बार फिर बाढ़ और विनाशकारी भूस्खलन की गंभीर चपेट में है।

अभी कुछ ही हफ्ते पहले अगस्त में आई विनाशकारी बाढ़ से देश पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि मूसलाधार बारिश के इस नए दौर ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है।

पहाड़ी इलाकों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों पर लगातार खतरा मंडरा रहा है।