विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईएमएफ प्रमुख का आह्वान: कर्ज घटाएं, एआई को नियंत्रित करें देश

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:25 PM (IST)

आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जार्जीवा ने देशों से कर्ज घटाने और एआई के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

कर्ज घटाने व एआई को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाएं देश। (रॉयटर्स)

कर्ज घटाने व एआई को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाएं देश। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. आईएमएफ प्रमुख ने देशों से कर्ज घटाने और एआई नियंत्रित करने का आग्रह किया।

  2. अमीर-गरीब देशों को बढ़ती असमानता से निपटने के लिए कदम उठाने चाहिए।

  3. भू-राजनीतिक अस्थिरता, एआई और कर्ज से अर्थव्यवस्थाएं जूझ रही हैं।

डिजिटल डेस्क, सिंगापुर। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रमुख क्रिस्टालिना जार्जीवा ने बुधवार को सभी देशों से कर्ज घटाने और एआई के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अमीर और गरीब दोनों देशों को कर्ज कम करने और बढ़ती असमानता से निपटने के लिए तेजी से कदम उठाने चाहिए। देशों की अर्थव्यवस्थाएं एआई के बढ़ते प्रभाव, भारी कर्ज और पश्चिम एशिया व यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई अस्थिरता की तिहरी चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक जार्जीवा ने आईएमएफ-विश्व बैंक की बैंकॉक में अगले सप्ताह होने वाली बैठकों से पहले सिंगापुर में एक कार्यक्रम में कहा, 'कुछ बहुत कठिन राजनीतिक फैसले हमारे सामने हैं।'

उन्होंने कहा, 'अगले सप्ताह दुनिया की आर्थिक नीति बनाने वालों के लिए मेरा संदेश यह होगा कि हम जरूरी नीति बनाने में देरी नहीं कर सकते। आपके पास ऐसे टूल्स हैं, जिनके इस्तेमाल में समझदारी दिखाने की जरूरत है।'

बैंकॉक में होने वाली बैठकों में आईएमएफ-विश्व बैंक के 191 सदस्य देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर विश्व अर्थव्यवस्था की स्थिति का आकलन करेंगे। साथ ही वित्तीय स्थिरता और सतत विकास का समर्थन करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। जार्जीवा ने कहा कि हालिया समय में वैश्विक कल्याण पर सबसे ज्यादा असर पश्चिम एशिया, यूक्रेन और अन्य जगहों पर संघर्षों की वजह से पड़ा है।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)