Move to Jagran APP

Hong Kong protest: जनजीवन हुआ ठप, चीनी झंडा समुद्र में फेंकने पर 90 लाख रुपये का इनाम

हांगकांग में जून से प्रस्तावित प्रत्यर्पण कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। हांगकांग के पूर्व नेता सीवाइ लींग ने चीनी झंडा समुद्र में फेंकने वाले पर 90 लाख का इनाम रखा है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 08:17 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 08:17 PM (IST)
Hong Kong protest: जनजीवन हुआ ठप, चीनी झंडा समुद्र में फेंकने पर 90 लाख रुपये का इनाम
Hong Kong protest: जनजीवन हुआ ठप, चीनी झंडा समुद्र में फेंकने पर 90 लाख रुपये का इनाम

हांगकांग, रायटर। दुनिया के प्रमुख आर्थिक केंद्र हांगकांग में सोमवार को हड़ताल के कारण जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया। हड़ताल से सबसे ज्यादा परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई। 200 से ज्यादा उड़ानें रद कर दी गई। इस दौरान सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने फिर आंसू गैस के गोले दागे। शहर में कई जगहों पर हजारों प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे। पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई।

prime article banner

चीन समर्थित हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने प्रदर्शनकारियों को आगाह करते हुए कहा कि वे शहर को बेहद खतरनाक हालात की ओर धकेल रहे हैं और चीन की संप्रभुता को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने इस्तीफे की मांग को दोबारा खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए दृढ़ है। जबकि प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन जारी रखने की बात करते हुए लैम पर आरोप लगाया कि वह लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज कर हालात बिगाड़ रही हैं।

हांगकांग में गत जून से प्रस्तावित प्रत्यर्पण कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस विवादित कानून में आरोपितों को मुकदमा चलाने के लिए चीन में प्रत्यर्पित करने का प्रावधान है। चीन के नियंत्रण वाले हांगकांग में 1997 के बाद यह सबसे बड़ा विरोध-प्रदर्शन बताया जा रहा है। ब्रिटेन ने 1997 में इस शर्त के साथ चीन को हांगकांग सौंपा था कि वह इसकी स्वायत्तता बरकरार रखेगा।

अब तक चार सौ से ज्यादा लोग गिरफ्तार
हांगकांग में नौ जून से विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। तब से चार सौ से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए करीब एक हजार राउंड आंसू गैस के गोले दागे जा चुके हैं।

चीनी झंडा समुद्र में फेंकने वाले पर 90 लाख का इनाम
हांगकांग के पूर्व नेता सीवाइ लींग ने चीनी झंडा समुद्र में फेंकने वाले व्यक्ति के बारे में सूचना देने वाले को दस लाख हांगकांग डॉलर (करीब 90 लाख रुपये) इनाम देने का एलान किया है। बीते शनिवार को प्रदर्शन के दौरान किसी ने विक्टोरिया हार्बर पर लगे चीनी झंडे को हटाकर समुद्र में फेंक दिया था।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.