विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोबारा खुलेगा हांगकांग का डिज्नीलैंड, नहीं खिंचवा सकेंगे डिज्नी कैरेक्टर संग फोटो

By Monika MinalEdited By:
Published: Mon, 15 Jun 2020 09:26 AM (IST)

जनवरी से बंद पड़े हांगकांग के डिज्नीलैंड को 18 जून से दोबारा खोलने की घोषणा की गई है।

दोबारा खुलेगा हांगकांग का डिज्नीलैंड, नहीं खिंचवा सकेंगे डिज्नी कैरेक्टर संग फोटो
दोबारा खुलेगा हांगकांग का डिज्नीलैंड, नहीं खिंचवा सकेंगे डिज्नी कैरेक्टर संग फोटो

हांगकांग, एपी। कोरोना वायरस के कारण महीनों बंद रहने के बाद अब हांगकांग में आर्थिक गतिविधियों की धीमी गति से वापसी हो रही है। इस क्रम में यहां का डिज्नीलैंड (Disneyland) दोबारा 18 जून को खोल दिया जाएगा। जनवरी से बंद पड़े इस एम्यूजमेंट पार्क को दोबारा खोले जाने के बाद सीमित लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। रेस्टोरेंट, राइड्स व अन्य फैसीलिटी में भी शारीरिक दूरी को बरकरार रखा जाएगा। साथ ही वैसी गतिविधियों को फिलहाल रद रखा जाएगा जिसमें लोगों का एक दूसरे के साथ संपर्क हो जैसे डिज्नी कैरेक्टर्स के साथ फोटो सेशन। यह जानकारी सोमवार को पार्क द्वारा जारी किए गए एक प्रेस रिलीज में दी गई।   

यहां आने वाले विजिटर्स को भी फेस मास्क पहनने को कहा गया है साथ ही यहां आने वाले लोगों हेल्थ डिक्लेयरेशन फार्म भरना होगा साथ ही उनके शरीर के तापमान की भी जांच की जाएगी। दुनिया में वॉल्ट डिजनी का यह दूसरा पार्क खुलने जा रहा है। इससे पहले पिछले माह शंघाई डिज्नीलैंड ने अपने पर्यटकों के लिए पार्क को खोला था। हांगकांग में शारीरिक दूरी व अन्य एहतियातों के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। इसके कारण यहां के लोगों को किसी तरह की सामूहिक भीड़भाड़ से मनाही है। यहां अब तक कुल 1110 मामले आ चुके हैं जिसमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

खुल गया शंघाई का डिज्नीलैंड 

शंघाई डिज्नीलैंड पार्क में वॉल्ट डिज़्नी ने पर्यटकों और कर्मचारियों के लिए शारीरिक दूरी , मास्क और तापमान जांच सहित कई उपाय किए हैं। चीन की  सरकार ने अनुरोध किया  है कि पार्क में फिलहाल विजिटरों की संख्या 24,000 से नीचे और दैनिक क्षमता के 30 फीसद तक ही रखना है।

फ्लोरिडा में भी दोबारा खुले पार्क 

पूरे एहतियात और सतर्कता को ध्यान में रखते  हुए ऑरलैंडो में डिजनी स्प्रिंग्स शॉपिंग स्ट्रिप लोगों का स्वागत कर रहा है। सीमित पार्किंग व शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए बैरियर्स लगाए गए हैं। विजिटिंग आवर्स घटा दिए गए हैं और यहां की सतहों को बार-बार संक्रमण मुक्त करने के लिए स्टाफ छिड़काव कर रहे हैं। एंट्री गेट पर आने वालों का टेंपरेचर चेक किया जा रहा है और फेस मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।  दक्षिणी फ्लोरिडा में अधिकांश समुद्री तटों को बंद रखा गया है। डिजनी स्प्रिंग्स के उप राष्ट्रपति मैट सिमॉन (Disney Springs vice president Matt Simon) ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, 'आज की दुनिया अलग है और इसमें सबकी जिम्मेवारी है और सब अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।'