विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honduras Accident: होंडुरास में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी; 12 लोगों की मौत

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 06 Dec 2023 03:07 AM (IST)

सेंट्रल अमेरिकी देश होंडुरास में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। होंडुरास में एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई ...और पढ़ें

Honduras Accident: होंडुरास में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी; 12 लोगों की मौत (फोटो रायटर)
Honduras Accident: होंडुरास में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी; 12 लोगों की मौत (फोटो रायटर)

HighLights

  1. होंडुरास में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत।
  2. राष्ट्रपति ने जताया घटना पर दुख।

रायटर, तेगूसिगाल्पा (होंडुरास)। सेंट्रल अमेरिकी देश होंडुरास में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। होंडुरास में एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत

समाचार एजेंसी रायटर, के अनुसार, होंडुरास के तेगुसिगाल्पा में यह हादसा उस समय हुआ। जब लोगों से भरी बस पुल से टकराकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तेगुसिगाल्पा में हादसे का शिकार हुई बस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बस तेगुसिगाल्पा से लगभग 41 किलोमीटर हादसे का शिकार हुई है। बस में लगभग 60 लोग सवार थे। अग्निशमन विभाग के लेफ्टिनेंट क्रिस्टियन सेविला ने कहा कि इस हादसे में अब तक 12 लोग मारे गए हैं, जिनमें 10 लोगों की घटनास्थल पर और दो की तेगुसिगाल्पा के अस्पताल में मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- India Vs China: चीन आयोजित करेगा दूसरा हिंद महासागर फोरम सम्मेलन, भारत के लिए फिर बन सकता है सिरदर्द

राष्ट्रपति ने जताया घटना पर दुख

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो ने मृतकों के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। कास्त्रो ने लिखा- यह एक त्रासदी है, सरकार पीड़ितों के अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगी।

यह भी पढ़ें- India-US: फाइनर ने स्वीकारा, पन्नू मामले में भारत ने जांच समित गठित की; विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत पर व्हाइट हाउस ने जताया संतोष