विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hassan Nasrallah Video: चारों ओर मलबा ही मलबा..., नसरल्लाह का शव निकालने का वीडियो आया सामने; मानो IDF ने कब्र ही खोद दी हो

Published: Mon, 30 Sep 2024 10:04 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2024 11:06 AM (IST)

Hassan Nasrallah Video इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मौत के घाट उतारकर आतंकी संगठन की कमर तोड़ ...और पढ़ें

Hassan Nasrallah Video हसन नसरल्लाह का शव मिला।
Hassan Nasrallah Video हसन नसरल्लाह का शव मिला।

HighLights

  1. हसन नसरल्लाह के शव को निकालने का वीडियो आया सामने।
  2. इजराइल ने 20 से अधिक हिजबुल्लाह कमांडरों के मारे जाने का भी दावा किया।

डिजिटल डेस्क, बेरूत। Hassan Nasrallah Video हिजबुल्लाह के खात्मे की कसम खाए बैठी इजरायली सेना लेबनान में लगातार हवाई हमले कर रही है। बीते दिनों IDF ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मौत के घाट उतारकर आतंकी संगठन की कमर तोड़ दी। इजरायल ने बंकर में छिपे नसरल्लाह को निशाना बनाकर कई मिसाइलों से अटैक किया था।  

अब हिजबुल्लाह ने हसन नसरल्लाह का शव बेरूत के दक्षिण में दहिया से बरामद कर लिया है। शव निकालने का एक वीडियो भी सामने आया है।

गहरे गड्ढे से निकाला गया बाहर

नसरल्लाह के शव का वीडियो (Hassan Nasrallah Video) लेबनान की एक न्यूज वेबसाइट 'लेबनान 24' ने जारी किया है। ‘एक्स’ हैंडल पर जारी इस वीडियो में नसरल्लाह के शव को निकालते हुए दिखाया गया है। 

कुछ सेकंड के ही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई फीट के गहरे गड्ढे से हिजबुल्लाह चीफ की बॉडी को निकाला जा रहा है। चारों ओर मलबा ही मलबा दिख रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे इजरायली सेना ने नसरल्लाह को कब्र में ही दफन कर दिया हो।

20 से अधिक दूसरे आतंकियों को भी मारा

इस बीच आज इजरायली सेना ने दावा किया है कि बेरूत में अपने हमलों में उसने हसन नसरल्लाह के साथ हिजबुल्लाह के 20 से अधिक कई बड़े आतंकवादियों को मार गिराया।

सेना के एक बयान के अनुसार, मारे गए अन्य लोगों में नसरल्लाह की सुरक्षा इकाई के निदेशक इब्राहिम हुसैन जाजिनी और नसरल्लाह के लंबे समय से सलाहकार रहे समीर तौफीक दीब के साथ-साथ अब्द अल-अमीर मुहम्मद सब्लिनी और अली नाफ अयूब शामिल हैं।