Move to Jagran APP

Coronavirus: दुनियाभर में 54 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में करीब 54 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में दर्ज किए गए हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 07:52 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 07:52 AM (IST)
Coronavirus:  दुनियाभर में 54 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका
Coronavirus: दुनियाभर में 54 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका

जिनेवा, एएनआइ। कोरोना वायरस इस वक्त दुनिया के लगभग हर देश में फैल चुका है। महामारी ने दुनिया के लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। बीते 24 घंटे में इस बीमारी से विश्वभर में 10 लाख लोग संक्रमित हो गए हैं। इसी के साथ दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 54 लाख हो गई है।  डब्लूएचओ के अनुसार, वैश्विक मामला वर्तमान में 5,404,512 है। इसी के साथ दुनियाभर में 3 लाख से अधिक लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके है।

loksabha election banner

अमेरिका में 24 लाख से अधिक लोग संक्रमित

जारी किए गए डाटा के अनुसार, 1,486 मृतकों की नई संख्या के साथ दुनियाभर में 343,514 लोग जान गंवा चुके है। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है। यहां कोरोना संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या दर्ज की गई है। यहां 24 लाख 54 हजार 452 मामले दर्ज किए गए हैं। वायरस की वजह से अमेरिका में अब तक  143,739 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ने बाद भी डॉक्टर्स और वैज्ञानिक अभी तक इस बात का पता नहीं लगा पाए है कि इस वायरस का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है और कब तक इसका प्रभाव शरीर में रहता है। साथ ही इस बात का पता भी नहीं चला है कि एक बार कोरोना वायरस से ठीक हो जाने के बाद कितने दिन तक शरीर में इम्युनिटी बनी रहती है। साथ ही एक बार ठीक होने के बाद कितनों दिनों तक दोबारा संक्रमित होने का खतरा बना रहता है।

इन सबके बीच विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) का एक ऐसा बयान आया है जिसमें कोरोना वायरस की महामारी के खत्म होने की आस को पूरी तरह से झकझोर दिया है। विश्व स्वास्थ संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर बहुत बुरी साबित हो सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.