विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी आवाज का कराया ट्रेडमार्क, AI डीपफेक से बचने के लिए उठाया कदम

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:00 PM (IST)

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एआई डीपफेक से खुद को बचाने के लिए अपनी आवाज का ट्रेडमार्क कराने हेतु यूरोपीय संघ बौद्धिक संपदा कार्यालय में आवेदन किया है।

मेलोनी अपनी आवाज का ईयू ट्रेडमार्क लेंगी। (रॉयटर्स)

 मेलोनी अपनी आवाज का ईयू ट्रेडमार्क लेंगी। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. मेलोनी ने एआई डीपफेक से बचाव के लिए आवाज का ट्रेडमार्क आवेदन किया।

  2. यूरोपीय संघ बौद्धिक संपदा कार्यालय में 'लो सोनो जॉर्जिया' ऑडियो जमा किया।

  3. उन्होंने ऑनलाइन गलत सूचना के खिलाफ उपयोगकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की।

डिजिटल डेस्क, रोम। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एआई से बने डीपफेक से खुद को बचाने के लिए अपनी आवाज का ट्रेडमार्क कराने के लिए यूरोपियन यूनियन इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी ऑफिस में आवेदन किया है।

इसकी वेबसाइट पर पांच अक्टूबर की तारीख वाले उनके आवेदन में उनकी आवाज की चार सेकंड की एक ऑडियो रिकार्डिंग शामिल है, जिसमें वह दो बार इटैलियन भाषा में यह वाक्य दोहराती हैं, लो सोनो जॉर्जिया यानी मैं जॉर्जिया हूं। इसकी पुष्टि उनके ऑफिस ने भी की है। यह उनकी 2021 में आई आत्मकथा का शीर्षक था।

यह नाम मेलोनी के 2019 में एक राजनीतिक रैली में दिए गए उस मशहूर बयान से प्रेरित था, जिसे बाद में एक डिस्को ट्रैक में भी बदल दिया गया था। हाल के वर्षों में मेलोनी की मॉर्फ्ड तस्वीरें बार-बार ऑनलाइन साझा की गई हैं और कई बार उन्हें असली बताकर फैलाया गया है।

मेलोनी ने ऐसी सामग्री की निंदा करते हुए इसे झूठ फैलाने और लोगों को निशाना बनाने की कोशिश बताया है। उन्होंने यूजर्स से अपील की है कि वे ऑनलाइन कुछ भी साझा करने से पहले कंटेंट की सच्चाई की जांच कर लें। उन्होंने कहा है कि भले ही वह खुद का बचाव करने में सक्षम हैं, लेकिन कई अन्य लोग ऐसा नहीं कर पाते।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)