'प्रदर्शन करना अधिकार, शहरों को आग के हवाले करना नहीं', इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों की कड़ी निंदा की
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के कई शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शनों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ...और पढ़ें

जॉर्जिया मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों की निंदा की

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, रोम। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के कई प्रमुख शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शनों की कड़ी निंदा की। एक्स पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक समाज का बुनियादी अधिकार है, लेकिन राजनीतिक हिंसा और तोड़फोड़ स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और अशांति फैलाने वालों के बीच स्पष्ट अंतर किया।
मेलोनी ने तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों को ऐसे गुंडे बताया, जो अराजकता फैलाने, पुलिस पर हमला करने और शहरों को बंधक बनाने के लिए प्रदर्शनों का फायदा उठाते हैं। उन्होंने कहा, “प्रदर्शन करना अधिकार है। हमारे शहरों को आग के हवाले करना नहीं।”
प्रधानमंत्री ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वाले हजारों लोगों के प्रति सम्मान जताया। इनमें सीजीआईएल के आह्वान पर हुए आंदोलन में शामिल लोग और वामपंथी नेता भी थे। उन्होंने कहा कि किसी भी विचार के समर्थन में प्रदर्शन स्वस्थ लोकतंत्र की नींव है।
मेलोनी ने बताया कि मिलान में पुलिस पर पत्थर फेंके गए, अधिकारी घायल हुए और हिंसा के कारण जुलूस रोकना पड़ा। ट्यूरिन में पत्थर और खिड़कियां तोड़ने वाले हथौड़े लिए लोगों को रोका गया। वहीं, बोलोन्या में उपद्रव के चलते एहतियातन रेलवे स्टेशन बंद करना पड़ा। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह इस मामले में अस्पष्ट रुख न अपनाए।
(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
