जयशंकर की घाना यात्रा: भारत-घाना साझेदारी मजबूत, घाना ब्रिक्स में शामिल होने को तैयार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर की घाना यात्रा के दौरान दोनों देशों ने फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य और डिजिटल जैसे क्षेत्रों में अपनी व्यापक साझेदारी बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

ब्रिक्स सदस्य बनेगा घाना।
HighLights
भारत-घाना फार्मा, स्वास्थ्य, खनन, रक्षा, डिजिटल क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाएंगे।
घाना ने ब्रिक्स में शामिल होने के लिए औपचारिक आवेदन की घोषणा की।
दोनों देश ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।
डिजिटल डेस्क, अकरा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और घाना अपनी व्यापक साझेदारी को फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य, खनन, रक्षा, रेलवे और डिजिटल सेक्टर जैसे नए क्षेत्रों में बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
दोनों देशों ने ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की कोशिश भी की, जबकि घाना ने ब्रिक्स की सदस्यता लेने के अपने फैसले की घोषणा की। वह अब इस समूह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आवेदन करेगा।
जयशंकर मंगलवार को अफ्रीकी देशों की अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में घाना पहुंचे। इस यात्रा में कोटे डी आइवर और इथियोपिया भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को सहयोग के नए क्षेत्र तलाशकर और संबंधों को और गहरा करके अपनी व्यापक साझेदारी को सार्थक बनाना होगा।
जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अफ्रीकी देश की यात्रा के दौरान भारत-घाना द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। घाना के अपने समकक्ष सैम ओकुद्जेटो अबलाकवा के साथ बातचीत के बाद कहा, "अब जब हमने एक व्यापक साझेदारी स्थापित कर ली है, तो हमें उस पर खरा उतरना होगा।"
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
