जर्मनी में कोरोना का प्रकोप, 24 घंटे में दर्ज हुए नए 687 संक्रमित मामले
जर्मनी में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां पर संक्रमितों की संख्या प्रत्येक दिन बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में यहां पर 687 संक्रमित मामले सामने आए हैं।
बर्लिन, एएनआइ। जर्मनी में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां पर संक्रमितों की संख्या प्रत्येक दिन बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में यहां पर 687 संक्रमित मामले सामने आए हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,93,243 तक पहुंच गया है। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। वहीं मरनेवालों की संख्या 8,954 हो गई है।
वैश्विक स्तर पर इस वायरस से 94 लाख के पार संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है वहीं मरनवालों की संख्या चार लाख,92 हजार के पार पहुंच गई है। पूरी दुनिया में इस वायरस से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित है। यहं पर संक्रमितों की संख्या 25 हजार 11 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 26 हजार के पार पहुंच गई है।
अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर प्रभावित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 12 लाख 80 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों का आंकड़ा 56 हजार के पर पहुंच गई है। तीसरे नंबर रुस इस जानलेवा वायरस से पीड़त है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 6 लाख 20 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 8 हजार 781 हो गई है।
चौथे नंबर पर भारत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 15 हजार 685 तक पहुंच गई है। इसके बाद यूके, पेरु,चिल्ली, स्पेन और इटली सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।
चीन के वुहान से फैले इस वायरस का अभी तक कोई वैक्सीन नहीं मिल पाई है। ऐसे में सभी देश अपने स्तर पर वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। इंसान से इंसान से फैलने वाले इस वायरस से सभी देश अपने स्तर पर लड़ रहे हैं। फिलहाल इस वायरस की रोकथाम के लिए सभी देश अपने स्तर पर एहतियात बरत रहे हैं। ताकी यह संक्रमण तेजी से ना फैले।