Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Germany Mass Stabbing: सोलिंगन शहर में पार्टी कर रहे लोगों पर चाकू से हमला, 3 लोगों की मौत; हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 24 Aug 2024 08:31 AM (IST)

    जर्मनी के सोलिंगन शहर में चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शुक्रवार को सोलिंगन शहर स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। शहर में जिस स्थान पर पार्टी का आयोजन किया गया था वहीं यह घटना घटी है। पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुटी है।

    Hero Image
    जर्मनी में चाकूबाजी की घटना घटी।(फोटो सोर्स: एपी)

    रॉयटर्स, सोलिंगन। जर्मनी में चाकूबाजी (Knife attack in Germany) की घटना में शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई है। सोलिंगन शहर में अज्ञात व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। शुक्रवार को सोलिंगन शहर स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। स्थापना दिवस की 650वीं एनिवर्सरी पर आयोजित महोत्सव स्थल पर यह घटना घटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    हमला फ्रॉनहोफ नामक बाजार चौक पर हुआ। घटना के समय महोत्सव स्थल पर लाइव बैंड परफॉर्मेंस चल रहा था। हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

    आतंकी हमले के बारे में पुलिस ने क्या कहा?

    पत्रकारों ने जब पुलिस से पूछा कि क्या यह आतंकी हमला था,तो पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

    मेयर ने हमले पर जताया दुख

    शहर के मेयर टिम कुर्जबैक ने सोलिंगन के फेसबुक पेज पर लिखा,"आज शाम, सोलिंगन में हम सभी लोग सदमे, डर और भारी दुख का अनुभव कर रहे हैं। हम सभी अपने शहर की सालगिरह एक साथ मनाना चाहते थे लेकिन अब हमें मृतकों और घायलों का शोक मनाना है।"

    यह भी पढ़ें: PM Modi Ukraine Visit: 'पुतिन को रोक सकता है भारत, विश्व में निभाता है प्रभावी भूमिका', युद्धविराम पर बोले जेलेंस्की