विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जर्मनी ने जासूसी के आरोप में पूर्व विदेशी खुफिया प्रमुख को किया गिरफ्तार , किस विदेशी ताकत को बेचे जा रहे थे सीक्रेट?

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:00 AM (IST)

जर्मनी ने पूर्व विदेशी खुफिया प्रमुख आगस्ट हैनिंग को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि गोपनीय दस्तावेज हासिल ...और पढ़ें

जर्मनी ने जासूसी के आरोप में पूर्व विदेशी खुफिया प्रमुख को किया गिरफ्तार  (सांकेतिक तस्वीर)

जर्मनी ने जासूसी के आरोप में पूर्व विदेशी खुफिया प्रमुख को किया गिरफ्तार  (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1.  जर्मन खुफिया प्रमुख की गिरफ्तारी से अंतरराष्ट्रीय खुफिया संबंधों को बड़ा झटका

  2.  2010 से चल रहा था अंदरूनी जानकारी लीक करने का खतरनाक खेल

रॉयटर, बर्लिन। जर्मनी ने पूर्व विदेशी खुफिया प्रमुख आगस्ट हैनिंग को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि गोपनीय दस्तावेज हासिल करने के लिए उन्होंने पैसे दिए और उनका इस्तेमाल किसी विदेशी खुफिया एजेंसी के लिए किया।

फेडरल प्रासिक्यूटर ने उस विदेशी खुफिया एजेंसी का नाम नहीं बताया और यह भी तुरंत साफ नहीं हो पाया कि वह विश्लेषण सही व्यक्ति तक पहुंचा या नहीं।

आरोप है कि 2005 में बीएनडी (बुंडेसनाचरिचटेनडिएंस्ट) खुफिया एजेंसी के प्रमुख के तौर पर कार्यकाल खत्म होने के पांच साल बाद हैनिंग ने बीएनडी के एक पूर्व ऑफिस मैनेजर के साथ पैसे के बदले गोपनीय खुफिया जानकारी हासिल की।

मैनफ्रेड डी. के तौर पर पहचाने गए उस शख्स को भी गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने 2,000 दस्तावेज उपलब्ध कराए, जिनमें बीएनडी की गोपनीय सामग्री और खुफिया ब्रीफिंग शामिल थीं।

रूस ने गुप्त युद्ध के आरोपों को खारिज किया
क्रेमलिन ने जर्मनी के विदेशी खुफिया विभाग के प्रमुख के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि रूस यूरोपीय देशों के खिलाफ गुप्त लड़ाई लड़ रहा है। आरोपों को बेबुनियाद और रक्षा खर्च को सही ठहराने की चाल बताया।

खुफिया प्रमुख मार्टिन जैगर ने कहा था कि जर्मनी को रूस के साथ ऐसे टकराव का सामना करना पड़ रहा है, जिसने खतरनाक रूप ले लिया है।