मुस्लिम देशों से यूरोप भेजने वाला आतंकी गिरोह इटली में पकड़ा
मुस्लिम देशों से लोगों को अवैध तरीके से यूरोपीय देशों में पहुंचाने वाले संदिग्ध 19 अपराधियों को इटली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये अपराधी प्रवासियों को समुद्र के रास्ते ले जाने जाली कागजात बनाने उनके जाने का साधन उपलब्ध कराने के साथ ही हाउसिंग जैसे कार्य करते हैं।
रोम, आइएएनएस। मुस्लिम देशों से लोगों को अवैध तरीके से यूरोपीय देशों में पहुंचाने वाले संदिग्ध 19 अपराधियों को इटली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये अपराधी अफगानिस्तान, ईरान, ईराक और पाकिस्तान के लोगों को अवैध रूप से इटली और उसके बाद वहां से उत्तरी यूरोप में फ्रांस तक पहुंचाने में लगे हुए थे। पुलिस अब उनके आंतकवादियों के साथ संपर्को की भी तलाश कर रही है।
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार ये अपराधी प्रवासियों को समुद्र के रास्ते ले जाने, जाली कागजात बनाने, उनके जाने का साधन उपलब्ध कराने के साथ ही हाउसिंग और वर्क कांट्रेक्ट तैयार करने का भी काम करते हैं। ज्यादातर प्रवासियों को सीमा से रात के समय पार कराया जाता है। इनसे अच्छी खासी रकम ली जाती है। इटली के आंतरिक मंत्री लुसियाना लेमोरजेस के अनुसार पिछले एक साल में 21 हजार ऐसे प्रवासियों को सीमा से पार कराया गया। इनमें से पांच हजार लोगों को पकड़ लिया गया।