युवाओं के हाथों में नेपाली कांग्रेस की कमान, गगन थापा बने नए अध्यक्ष
नेपाली कांग्रेस के 15वें महासम्मेलन में 50 वर्षीय गगन कुमार थापा 6,584 मतों से पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए ...और पढ़ें

गगन थापा बने नेपाली कांग्रेस के नए अध्यक्ष (फोटो- ANI)
HighLights
गगन थापा नेपाली कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए।
विश्व प्रकाश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।
युवा नेतृत्व को मिली पार्टी की कमान, नया अध्याय।
डिजिटल डेस्क, काठमांडू । नेपाली कांग्रेस के 15वें महासम्मेलन में पार्टी की कमान एक नई और ऊर्जावान युवा पीढ़ी के हाथों में आ गई है। 50 वर्षीय गगन कुमार थापा 6,584 भारी मतों से शानदार जीत दर्ज कर पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी श्याम कृष्ण खड्गी को मात्र 375 वोट मिले, जबकि किशोर सिंह राठौर ने अपना नाम वापस ले लिया।
वहीं, विश्व प्रकाश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पुष्पा भुसाल महिला उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कुल 7,013 प्रतिनिधियों ने इस चुनाव में हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक नेतृत्व परिवर्तन के पीछे एक बेहद भावुक और दूरदर्शी अध्याय जुड़ा है।
दिसंबर 2021 में, कांग्रेस के दिवंगत नेता प्रदीप गिरि ने गगन थापा और विश्व प्रकाश शर्मा को "बैलों की जोड़ी" बताया था, 'जिन्हें मिलकर पार्टी का रथ आगे बढ़ाना चाहिए'। उन्होंने दोनों को युवा, योग्य और भावुक बताते हुए कहा था कि 'जैसे खेत जोतने के लिए दो बैलों को एक साथ रखा जाता है, वैसे ही आप दोनों को कांग्रेस रूपी हल को आगे खींचना चाहिए'।
आज दिवंगत नेता प्रदीप गिरि का वह प्रतीकात्मक सपना जीवंत हो उठा है। गगन थापा अध्यक्ष और विश्व प्रकाश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी का मार्गदर्शन करेंगे। इस महासम्मेलन के माध्यम से अब 232 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा, जिससे पार्टी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
