यूरोपीय संघ बॉर्डर और शेंगेन जोन को 30 दिनों के लिए बंद किया गया: फ्रांसीसी राष्ट्रपति
मैक्रों ने जोर देकर कहा मीटिंग और फैमिली रीयूनियन की अब इजाजत नहीं है।
By Nitin AroraEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 08:57 AM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 08:57 AM (IST)
पेरिस, एएनआइ। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार (स्थानीय समय) पर कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) और शेंगेन क्षेत्र की सीमाएं 17 मार्च से अगले 30 दिनों तक बंद रहेंगी। मैक्रों ने पिछले चार दिनों में देश को दूसरी बार TV की मदद से संबोधित करते हुए कहा
, 'कल दोपहर से, यूरोपीय संघ और शेंगेन ज़ोन की सीमाएं 30 दिनों के लिए बंद हो जाएंगी।' फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि फ्रांस के क्षेत्र में यात्रा करना भी मंगलवार से अगले 15 दिनों तक प्रतिबंधित रहेगी।
वहीं, मैक्रों ने जोर देकर कहा, 'मीटिंग और फैमिली रीयूनियन की अब इजाजत नहीं है।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें