Move to Jagran APP

मैक्रों ने कहा- फ्रांस अपने यहां शरणार्थी नियंत्रण केंद्र नहीं बनाएगा

मैक्रों ने कहा कि फ्रांस में शरणार्थी केंद्र खोलने का कोई अर्थ नहीं है क्योंकि भूमध्य सागर पार कर शरणार्थी सीधे फ्रांस में दाखिल नहीं होते हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 30 Jun 2018 06:05 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 10:38 PM (IST)
मैक्रों ने कहा- फ्रांस अपने यहां शरणार्थी नियंत्रण केंद्र नहीं बनाएगा
मैक्रों ने कहा- फ्रांस अपने यहां शरणार्थी नियंत्रण केंद्र नहीं बनाएगा

ब्रसेल्स, आइएएनएस। मिस्त्र, इटली और स्पेन की तरह फ्रांस अपने यहां शरणार्थी नियंत्रण केंद्र नहीं बनाएगा क्योंकि वह सीधे तौर पर शरणार्थी संकट से नहीं जूझ रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को यह बात कही। इससे कुछ घंटे पहले ही यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने यूरोपीय परिषद के उद्घाटन समारोह के बाद शरणार्थियों के संकट पर निष्कर्षो की एक सूची जारी की थी।

loksabha election banner

सूची में इस बात पर सहमति बनी थी कि यूरोपीय यूनियन के सभी सदस्य देश अपने यहां एक शरणार्थी केंद्र खोलेंगे जहां पर यूरोप में दाखिल होने वाले प्रवासियों और शरणार्थियों के बीच अंतर कर यह तय किया जाएगा कि इनमें से किन-किन को उनके देश वापस भेजा जाएगा।

मैक्रों ने कहा कि फ्रांस में शरणार्थी केंद्र खोलने का कोई अर्थ नहीं है क्योंकि भूमध्य सागर पार कर शरणार्थी सीधे फ्रांस में दाखिल नहीं होते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के मुताबिक यह उन देशों का पहला काम है जो बचाव क्षेत्र के सबसे नजदीक हैं या जहां शरणार्थी अवैध रूप से घुसते हैं। फ्रांस और यूरोपीय यूनियन ऐसे केंद्र खोलने वाले देशों को पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.