फ्रांसीसी स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव में आई भारी कम, कोरोना वायरस प्रकोप में आई कमी
फ्रांस में कोरोना महामारी के प्रबल प्रकोप के बाद हालात में निरंतर सुधार हो रहा है। फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
पेरिस, एजेंसी। फ्रांस में कोरोना महामारी का प्रबल प्रकोप के बाद हालात में निरंतर सुधार हो रहा है। फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या में भी गिरावट है। इसके साथ अस्पताल में मरीजों की संख्या में कमी देखी जा रही है। इसके चलते फ्रांसीसी स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव कम होना जारी है।
समाचार एजंसी शिन्हुआ के मुताबिक शुक्रवार को एक दिन में कोरोना के मरीजों की संख्या में 200 की कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या आमाद 17383 रही। इसी तरह से गहन देखभाल के रोगियों में भी गिरावट दर्ज की गई है। अस्पताल में गहन देखभाल के मरीजों की संख्या में एक दिन में 44 मरीजों की गिरावट आई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अस्पताल में गहन देखभाल के मरीजों की 1701 पहुंच गई है।
दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दुनिया में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 52 लाख को पार कर गया है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक दुनिया भर में फिलहाल कोरोना वायरस के 52,05,703 मामले आ चुके हैं। वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा 3,38,089 तक पहुंच गया है। कोरोना से अब तक दुनिया भर में 20,43,648 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित की संख्या के मामलों में ब्राजील दुनिया में नंबर 2 पर पहुंच गया है। 330,098 मामलों के साथ ब्राजील ने अमेरिका के बाद दूसरे सबसे अधिक संक्रमण वाले देश के रूप में रूस को पीछे छोड़ दिया है।