'फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह', प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग; जेडी वेंस बोले- चेतावनी दी थी
फ्रांस में बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान लिमोज के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आगजनी ...और पढ़ें

HighLights
फ्रांस में बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन।
लिमोज के ऐतिहासिक टाउन हॉल में उपद्रवियों ने आग लगाई।
मैक्रों ने हिंसा की निंदा की, जेडी वेंस ने चिंता जताई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर गए हैं। कई जगहों पर व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ अराजकतावादी लोगों ने जमकर उत्पाद मचाया।
उपद्रवियों ने फ्रांस के लिमोज शहर में काफी पुराने ऐतिहासिक टाउन हॉल (Hotel de Ville) में आगजनी की। इस पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
फ्रांस के राष्ट्रपति ने क्या कहा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने ट्वीट कर कहा कि हमारे गणतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। जिन लोगों ने सरकारी कार्यालयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमला एवं टाउन हॉल में लूटपाट की है उन पर एक्शन लिया जाएगा। सरकार उन पर मुकदमा चलाएगी। उन्हें कानून के तहत दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने के अधिकार की रक्षा करने वाली कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रति मैं पूरे राष्ट्र की ओर से अपना समर्थन जताता हूं।
उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि हम सब मिलकर उन अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि जो हमारी संस्थाओं को नष्ट करना चाहते हैं और जो लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखना चाहते हैं, वो उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहते हैं।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने चेताया
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी जलते हुए पुराने ऐतिहासिक टाउन हॉल का वीडियो ट्वीट कर इसकी अलोचना की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम के कुछ उदारवादियों ने विविधता और दया के नाम पर 'तीसरी दुनिया' के लोगों को फ्रांस और दूसरे देशों में बसा दिया। उन्होंने इस दौरान उनके आत्मसात होने और मेल-जोल से जुड़े बुनियादी सवालों को नजरअंदाज कर दिया। उन्हें कहा पहले ही चेतावनी दी गई थी कि ऐसा हो सकता है, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।
उपराष्ट्रपति ने अपने बयान में आगे कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि फ्रांस जो अद्भुत लोगों से भरा एक खूबसूरत देश है। इस पागलपन को तब तक रोक ले, जब तक कि उसके और भी अहम जगह जलकर राख न हो जाएं। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका को भी अपने सख्त लहजे में संदेश दिया। कहा कि मुझे उम्मीद है कि अमेरिकी लोग इस पर ध्यान दे रहे होंगे। कांग्रेस में मौजूद डेमोक्रेट्स आपके देश के लिए यही भविष्य चाहते हैं।
