फ्रांस में चीन से मंगवाए जा रहे फेस मास्क, 100 करोड़ से भी ज्यादा का दिया ऑर्डर
फ्रांस ने कोरोना वायरस के कहर के चलते 100 करोड़ से भी ज्यादा फेस मास्क मंगवाए हैं जिनमें से ज्यादातर मास्क चीन से मंगवाए जा रहे हैं।
पेरिस, रॉयटर्स। फ्रांस ने कोरोना वायरस के कहर के चलते 100 करोड़ से भी ज्यादा फेस मास्क मंगवाए हैं, जिनमें से ज्यादातर मास्क चीन से मंगवाए जा रहे हैं। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि सरकार कोरोनावायरस के प्रकोप को कम करने के लिए अपनी आपूर्ति बढ़ाने के लिए दबाव डाल रही है।
दो हफ्तों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने के चलते फ्रांस सरकार ने देशभर में लॉकडाउन दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है, यहां लॉकडाउन 15 अप्रैल तक जारी रखने की योजना बनाई गई है। फ्रांसिसी प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप द्वारा इसकी घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि 10 दिनों के लॉकडाउन से स्पष्ट हो गया है कि हम इस महामारी के शुरूआती फेज में हैं। यह पूर्वी फ्रांस को अपने कब्जे में ले चुका है और अब यह पेरिस और उत्तरी फ्रांस में अपने पैर पसार रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन को दो हफ्तों तक बढ़ाने की घोषणा कर रहा हुं, जो 15 अप्रैल तक जारी रहेगा।
1,900 से ऊपर पहुंचा मरने वालों की संख्या
फ्रांस में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1,995 पहुंच चुका है। स्वास्थ्य महासचिव जेरोम सलोमन ने बताया कि फ्रांस में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में 13 फीसद की वृद्धि हुई है। उन्होंने यह जानकारी शुक्रवार तक के बारे में दी है। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 32 हजार को पार कर चुकी है। वहीं 5,700 मरीजों अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने घर जा चुके हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1,995 पहुंच गया है।
चीन को वुहान में खोले गए रास्ते
चीन के वुहान में स्थित थोड़ा काबू में आने के बाद बस सेवा के लिए कुछ रास्ते खोल दिए गए हैं। यहां कोरोना वायरस के कहर के चलते दो महीने से लॉकडाउ था। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक लोकल ट्रांस्पोर्ट अथॉरिटी ने हुबेई में 36 बस रूट खोल दिए हैं, वहीं अन्य राज्यों में भी बस सेवा धीरे-धीरे शुरू की जा रही है।