विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

France Indian Passengers: फ्रांस से भारतीयों को लेकर विमान ने भरी उड़ान, कुछ यात्री नहीं लौटना चाहते थे भारत, मांगी थी शरण

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Mon, 25 Dec 2023 09:43 PM (IST)

मानव तस्करी के संदेह में पेरिस के पास एक हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा रोके गए यात्रियों को लेकर ...और पढ़ें

मानव तस्करी के संदेह में रोके गए थे 303 यात्री (फाइल फोटो)
मानव तस्करी के संदेह में रोके गए थे 303 यात्री (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्थिति कुछ समय के लिए भ्रमित करने वाली रही
  2. सभी यात्रियों ने मुंबई से भरी थी उड़ान

पीटीआई, पेरिस। मानव तस्करी के संदेह में पेरिस के पास एक हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा रोके गए यात्रियों को लेकर रोमानियाई कंपनी लीजेंड एयरलाइंस का विमान भारत के लिए रवाना हो गया है। विमान के मंगलवार तड़के मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। पहले की योजना के मुताबिक विमान को दोपहर 2.20 बजे मुंबई में उतरना था।

इस विमान को रोके जाने के समय इसमें 303 यात्री सवार थे, जिनमें ज्यादातर भारतीय हैं। दुबई से निकारागुआ जा रहे विमान को पेरिस से 150 किमी पूर्व में स्थित वैट्री हवाई अड्डे पर रोक लिया गया था। इससे पहले विमान के उड़ान भरने में देर हो गई थी, क्योंकि इसमें सवार यात्रियों में से कुछ लोग अपने मूल देश नहीं लौटना चाहते थे।

स्थिति कुछ समय के लिए भ्रमित करने वाली रही

लीजेंड एयरलाइंस की वकील लिलियाना बाकायोको के अनुसार, स्थिति कुछ समय के लिए भ्रमित करने वाली रही। उन्होंने बीएफएम टीवी से कहा कि कुछ यात्री अपने मूल देश नहीं लौटना चाहते और उन्होंने विमान में चढ़ने से इनकार कर दिया।

सभी यात्रियों ने मुंबई से भरी थी उड़ान

बताते चलें, रविवार को फ्रांसीसी अधिकारियों ने ए340 विमान को अपनी यात्रा फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी। स्थानीय मीडिया ने बाकायोको के हवाले से कहा कि विमान के मुंबई की ओर उड़ान भरने की संभावना है, जहां से यात्री आए हैं। बाकायोको ने कहा, हमें बहुत राहत है। हम इसका इंतजार कर रहे थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वे सभी यात्री जो पुलिस हिरासत में नहीं हैं और जिन्होंने शरण के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके भारत रवाना होने की उम्मीद है।

कुछ खबरों में कहा गया है कि लगभग चार दर्जन यात्रियों ने शरण के लिए आवेदन किया है। चार फ्रांसीसी न्यायाधीशों ने रविवार को वैट्री हवाई अड्डे पर यात्रियों से पूछताछ की। यह सुनवाई मानव तस्करी के संदेह में पेरिस अभियोजक के कार्यालय द्वारा शुरू की गई जांच के हिस्से के रूप में आयोजित की गई थी। कुछ यात्रियों ने हिंदी और कुछ ने तमिल भाषा में अपनी बात रखी।

ये भी पढ़ें: भारत के पास केम प्लूटो टैंकर को निशाना बनाने से ईरान का इनकार, अमेरिका के दावे को बताया बेबुनियाद