Move to Jagran APP

पश्चिमी अफ्रीकी देश बेनिन की 26 कलाकृतियों को वापस लौटाएगा फ्रांस

Benin artwork फ्रांस ने बेनिन को उसकी 26 कलाकृतियां लौटाने का फैसला लिया है। औपनिवेशिक युग में हुई थी बेनिन की कलाकृतियों की लूट।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 11:30 AM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 11:30 AM (IST)
पश्चिमी अफ्रीकी देश बेनिन की 26 कलाकृतियों को वापस लौटाएगा फ्रांस
पश्चिमी अफ्रीकी देश बेनिन की 26 कलाकृतियों को वापस लौटाएगा फ्रांस

पेरिस, एएफपी। फ्रांस ने पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन को उसकी 26 कलाकृतियां लौटाने का फैसला लिया है। इन कलाकृतियों को औपनिवेशिक युग में लूट लिया गया था। राष्ट्रपति कार्यालय एलिसी ने एक बयान जारी कर कहा, 'राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रोन ने बिना देरी किए बेनिन को 26 कलाकृतियां लौटाने का निर्णय लिया है।'

loksabha election banner

राष्ट्रपति मैक्रोन ने फ्रांसीसी संग्रहालयों द्वारा आयोजित अफ्रीकी खजाने को लौटने पर एक अध्ययन के निष्कर्ष निकाले, जिसके बाद नीतिगत बदलाव का निर्णय लिया गया। उन्होंने अफ्रीकी कलाकृतियों के लिए 'विनिमय नीति' (exchange policy) के लिए एक ढांचा परिभाषित करने के लिए अगले वर्ष पेरिस में अफ्रीकी और यूरोपीय भागीदारों को इकट्ठा करने का प्रस्ताव रखा था।

मैक्रोन एबॉनी के महलों से 26 शाही मूर्तियों को वापस करने पर सहमत हुए, जो पूर्व में दाहोमी साम्राज्य की राजधानी थी। जिसे 1892 में फ्रांसीसी सेना द्वारा कब्जे में ले लिया गया था और अब यह पेरिस के क्वाई ब्रैनी संग्रहालय में रखे हुए हैं। क्वाई ब्रैनी संग्रहालय पेरिस के सबसे महत्वपूर्ण संग्रहालयों में से एक है, जो अफ्रीका, एशिया, ओशिनिया और अमेरिका की कला और कलाकृतियों को समर्पित है।

बेनिन ने अपनी कलाकृतियों के प्रतिस्थापन का अनुरोध किया था और अब उसने फ्रांस के उठाए कदम का स्वागत किया। मैक्रोन के कार्यालय ने कहा कि यह एक अलग या प्रतीकात्मक मामला नहीं होना चाहिए। एलीसी पैलेस (फ्रांस के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास) ने कहा राष्ट्रपति "उम्मीद करते हैं कि इन कार्यों के सभी संभावित परिसंचरणों पर विचार किया जाए। जिसमें रिटर्न, प्रदर्शनी, ऋण, सहयोग शामिल हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.