जिम्बाब्वे में बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में 47 लोगों की मौत
जिम्बाब्वे के आधिकारिक न्यूज चैनल जेडबीसी के मुताबिक, एक बस मुटारे से राजधानी हरारे की ओर आ रही थी, इसकी विपरीत दिशा से आ रही बस से रूसापे शहर में जबरदस्त टक्कर हुई।
By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 08:54 AM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 08:54 AM (IST)
हरारे, एएनआइ। जिम्बाब्वे में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। दक्षिणपूर्व में दो बसें आपस में टकरा गईं, इस हादसे में 47 लोगों की जान चली गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि अभी हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।
जिम्बाब्वे के आधिकारिक न्यूज चैनल जेडबीसी के मुताबिक, एक बस मुटारे से राजधानी हरारे की ओर आ रही थी, इसकी विपरीत दिशा से आ रही बस से रूसापे शहर में जबरदस्त टक्कर हुई। खबर के अनुसार, 'हरारे मुटारे हाइवे' पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 47 लोगों की मौत हो गई है।'
जिम्बाब्वे परिवहन मंत्री बिग्गी मैत्रिजा ने इस सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, 'इस हादसे ने उन्हें हिला कर रख दिया है।' इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें