विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दागीं मिसाइलें, हमले में एक महिला समेत चार लोगों की मौत

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Mon, 28 Aug 2023 08:32 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 28 Aug 2023 09:09 PM (GMT+05:30)

रूस की ओर से यूक्रेन पर कार्रवाई जारी है। रविवार की देर रात रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलें दागीं। इसकी ...और पढ़ें

रूस ने यूक्रेन पर दागीं मिसाइलें, तीन की मौत। (फोटो- एपी)
रूस ने यूक्रेन पर दागीं मिसाइलें, तीन की मौत। (फोटो- एपी)

कीव, रायटर। रूस की ओर से यूक्रेन पर कार्रवाई जारी है। रविवार की देर रात रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलें दागीं। इसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सोमवार सुबह गोलाबारी में एक महिला मारी गई। यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि रूस ने काला सागर की ओर से चार मिसाइलें दागी थीं, जिनमें से दो मार गिराई गईं।

हमले में कई घर क्षतिग्रस्त

अधिकारियों का कहना है कि हमले में कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि रात में जिन तीन लोगों की मौत हुई वे श्रमिक थे। वे पोल्टावा क्षेत्र में एक औद्योगिक परिसर में कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि इस हमले में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।

गोलीबारी में एक महिला की मौत

इस संबंध में एक तस्वीर भी जारी की गई, जिसमें उस औद्योगिक परिसर से आग की लपटें निकलती नजर आ रही हैं। वे सभी रात्रि शिफ्ट में कार्यरत थे। वहीं, सोमवार सुबह 10.40 बजे के करीब सादोव इलाके में गोलाबारी की चपेट में आकर 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।

रूस में हुए थे ड्रोन हमले

इससे पहले रूस में शनिवार को कई ड्रोन हमले हुए। इन ड्रोन हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस हमले का देखते हुए मॉस्को के तीन प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

रूस ने मार गिराया था यूक्रेनी ड्रोन

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया था कि वायु रक्षा प्रणालियों ने क्रेमलिन से लगभग 50 किमी पश्चिम में मॉस्को क्षेत्र के इस्तरा जिले में यूक्रेन के ड्रोन को मार गिराया।

ड्रोन हमले के बाद कई घंटों तक बंद रही उड़ान सेवा

जानकारी के अनुसार, यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद मॉस्को के शेरेमेतयेवो, डोमोडेडोवो और वनुकोवो हवाईअड्डों से कुछ घंटों के लिए उड़ान सेवाएं बंद कर दी गई थी।