Move to Jagran APP

श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए चार भारतीय मछुआरे, लगाया उनके क्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप

श्रीलंकाई नौसेना ने तीन चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उनपर आरोप लगाया गया है कि वह श्रीलंका के क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 09:25 AM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 09:30 AM (IST)
श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए चार भारतीय मछुआरे, लगाया उनके क्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप
श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए चार भारतीय मछुआरे, लगाया उनके क्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप

कोलंबो, एएनआइ। श्रीलंका की नौसेना चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन सभी मछुआरों को श्रीलंका के क्षेत्र में मच्छली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। कोलम्बो पेज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चार लोग बुधवार को कोवलम लाइटहाउस से उत्तरी समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। उस दौरान क्षेत्र में नियमित गश्त पर निकले लंका के नौसैनिकों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और साथ ही उनकी नौकाओं को भी जब्त कर लिया है।

loksabha election banner

पकड़े गए मछुआरों को श्रीलंका के तट रक्षक शिल्प में सौंप दिया गया था और बाद में नौसैनिक अड्डे SLNS एलारा में ले जाया गया। मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए जाफना में सहायक निदेशक मत्स्य को सौंपने की उम्मीद है।

बता दें कि रविवार को भी श्रीलंका की नौसेना ने नेदुनतीवू तट पर तमिलनाडु के सात मछुआरों को उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मछुआरों ने दावा किया था कि उन्होंने तेज हवाएं चलने और ऊंची लहरें उठने के कारण अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार की थी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.