2020 में इजरायल के लिए शुरू की थी उड़ान, यूएई सरकार की एयरलाइन 'फ्लाईदुबई' की पूरी इनसाइड स्टोरी
तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट ने कैप्टन पायलट को चाकू मार दिया, जिसके बाद यात्रियों ने ...और पढ़ें
-1790877050883_m.webp)
फ्लाईदुबई की पूरी इनसाइड स्टोरी
HighLights
तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में घटना हुई।
को-पायलट ने कैप्टन पायलट पर चाकू से हमला किया।
यात्रियों ने हमलावर को काबू कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
डिजिटल डेस्क, दुबई। इजरायल में तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की एक उड़ान में बुधवार को को-पायलट ने कैप्टन पायलट को चाकू मार दिया। इसके बाद यात्रियों ने काकपिट में घुसकर हमलावर को काबू में किया। जल्द ही क्रू के दूसरे सदस्यों ने कमान संभाली और विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
आइए उस एयरलाइन पर एक नजर डालते हैं जिसमें यह घटना हुई। यह एयरलाइन अमीराती सरकार की है।
एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार, एमिरेट्स की सिस्टर एयरलाइन 'फ्लाईदुबई' संयुक्त अरब अमीरात सरकार की कंपनी है। इसके बेड़े में 98 बोइंग-737 विमान हैं। यह एयरलाइन मध्य पूर्व, अफ्रीका, यूरोप और एशिया (भारतीय उपमहाद्वीप सहित) के लिए उड़ानें संचालित करती है।
फ्लाईदुबई ने नवंबर, 2020 में तेल अवीव और दुबई के बीच वाणिज्यिक उड़ानें शुरू की थीं। यह एक ऐसा रूट था, जिस पर उस समय क्षेत्र की अन्य एयरलाइनों ने यूएई के सहयोगी देश इजरायल के लिए उड़ानें बंद कर दी थीं।
एयरलाइन ने 2025 में 1.57 करोड़ (15.7 मिलियन) यात्रियों को यात्रा कराई थी और कुल 3.7 अरब अमेरिकी डालर का राजस्व हासिल किया था।
