फ्लाईदुबाई मामले में भारत-यूएई और ऑस्ट्रेलिया समेत कैसे उलझ गए 6 देश? भारतीय कैप्टन मच्छर बने हीरो
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में को-पायलट ने भारतीय कैप्टन पर हमला कर विमान पर ...और पढ़ें
-1791128470976_m.webp)
फ्लाईदुबई फ्लाइट में खूनी हमला
HighLights
फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 में को-पायलट ने कैप्टन पर हमला किया।
भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर ने 174 यात्रियों की जान बचाई।
भारत, यूएई, इजरायल सहित छह देश जांच में शामिल।
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुए खूनी हमले के बाद एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय जांच जारी है। इसमें भारत, इजरायल, यूएई, ओमान, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया सहित छह देश जांच और कूटनीतिक रूप से शामिल हैं।
ज्ञात हो कि बीते 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओममान के को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर जानलेवा हमला कर विमान को नियंत्रण में लेने की कोशिश की, जिससे विमान मात्र 30 सेकंड में 14,000 फीट नीचे गिर गया।
गंभीर चोटों के बावजूद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर ने विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित लैंड कराया और सभी 174 यात्रियों की जान बचाई। इस बहादुरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू दोनों ने कैप्टन स्मित मच्छर को हीरो बताते हुए उनकी सराहना की है, वहीं यूएई ने इसे आधिकारिक तौर पर एक आतंकी हमले का प्रयास करार देकर बहुराष्ट्रीय जांच शुरू कर दी है।
6 देशों में उलझा मामला
भारतीय कैप्टन बने हीरो
भारत घायल कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सम्मानित कर रहा है और भारतीय अधिकारी सऊदी अरब व यूएई में उनकी देखरेख में जुटे हैं। पीएम मोदी ने उन्हें हीरो कहा और कहा कि उनकी हिम्मत से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई, उन्होंने मच्छर से वीडियो कॉल पर बात भी की।
इजरायल
यह विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था, जिसमें 170 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें से अधिकांश इजरायली नागरिक थे। इजरायली नागरिक होने के कारण सुरक्षा खामियों पर सवाल उठा रहा है। ओमान के साथ राजनयिक संबंध न होने के बावजूद ओमानी पायलट की तैनाती पर नेतन्याहू ने चिंता जताई है।
सऊदी अरब
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसे सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया और सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। जहां सऊदी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
ओमान
आरोपी को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी का गृह देश है। रिपोर्टों के अनुसार, चरमपंथी विचारों के चलते उसे पहले भी उड़ान भरने से रोका गया था।
ऑस्ट्रेलिया
आरोपी ने मेलबर्न (आरएमआईटी यूनिवर्सिटी) में पढ़ाई की थी। ऑस्ट्रेलियाई आतंकवाद विरोधी पुलिस (VIC JCTT) और खुफिया एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या उसका कट्टरपंथीकरण ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ था।
यूएई
फ्लाईदुबई की इस उड़ान पर हुए हमले को यूएई के अभियोजक जनरल ने आधिकारिक तौर पर "आतंकी हमला" करार दिया है और मुख्य जांच का नेतृत्व कर रहा है।
