पर्यटकों को लुभाने के लिए 'फ्लाई मी टू थाइलैंड' की शुरुआत, जानें क्या-क्या मिलेंगे ऑफर
थाईलैंड में पर्यटकों को लुभाने के लिए नई पहल शुरुआत की गई है। टूरिज्म अथॉरिटी ऑफ थाइलैंड( TAT) और बैंकॉक एयरवेज ने मिलकर फ्लाई मी टू थाइलैंड नाम से नई शुरूआत की है।
बैंकॉक, एएनआइ। थाईलैंड में पर्यटकों को लुभाने के लिए नई पहल शुरूआत की गई है। टूरिज्म अथॉरिटी ऑफ थाइलैंड( TAT) और बैंकॉक एयरवेज ने मिलकर फ्लाई मी टू थाइलैंड (Fly Me to Thailand) नाम से नई शुरुआत की है। इसके तहत थाइलैंड में आने वाले पर्यटकों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। कंबोडिया, लाओ पीडीआर, म्यांमार और वियतनाम (सीएलएमवी) के साथ-साथ मलेशिया, सिंगापुर और भारत के यात्रियों के लिए विशेषाधिकारों, उपहार कार्ड, छूट और कई अन्य सुविधाएं इसके तहत दी जाएंगी।
असियन दक्षिण एशिया और दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के TAT के कार्यकारी निदेशक क्लिसादा रतनप्रुक ने कहा कहा कि थाईलैंड इस साल के अक्टूबर में उच्च सत्र में प्रवेश कर रहा है। इसलिए हमारे पड़ोसी देशों के पर्यटकों के लिए विशेष विशेषाधिकार प्रदान करने का एक उपयुक्त समय है। उन्होंने कहा कि देशभर के पर्यटन उत्पादों और सेवाओं के ऑपरेटरों की विशेष पेशकश भी गई है। इससे यात्रा के अनुभवों की अद्भुत विविधता के बारे में जागरूकता बढ़ाने भी मदद मिलेगी।
थाईलैंड भारतीयों के लिए पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों में से एक है। ऐसे में यह और और भी अधिक लोकप्रिय होता जा रहा है। यहां पर आकर्षण का केंद्र समुद्र तट चकाचौंध जिंदगी, शानदार भोजन आदि हैं। थाइलैंड को लैंड 'ऑफ स्माइल' नाम से भी पुकारा जाता है। इसके अलावा यहां पर लोगों का रहन- सहन भी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
भारतीय पर्यटक यहां पर अपने खाली समय में शॉपिंग करना काफी पसंद करते हैं। इसके लिए वह ज्यादातर बैंकॉक और पुखेट जाना पसंद करते हैं। हाल ही में देखा गया है कि भारतीय लोग यहां पर ज्यादातर शॉर्ट फिल्म, इवेंट और वेडिंग और हनीमून के लिए आते आते हैं।
यह भी पढ़ें: Alert: AIDS से भी तेज फैल रही ये खतरनाक बीमारी, असुरक्षित यौन संबंध है बड़ी वजह
यह भी पढ़ें: चिली: सरकार विरोधी प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 10 हुई, मेट्रो किराए में वृद्धि से शुरू हुई रार