Move to Jagran APP

Jakarta Floods: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कोरोना काल के बीच बाढ़ ने मचाई तबाही

इंडोनेशिया एक तरफ जहां कोरोना का सामना कर रहा है वहीं दूसरे तरफ देश में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और उसके आसपास के इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 03:15 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 03:22 PM (IST)
Jakarta Floods: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कोरोना काल के बीच बाढ़ ने मचाई तबाही
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बाढ़ ने मचाई तबाही।

जकार्ता, आइएएनएस। इंडोनेशिया एक तरफ जहां कोरोना का सामना कर रहा है वहीं दूसरे तरफ देश में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और उसके आसपास के इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। इस दौरान 2 लोगों की मौत के साथ 20 लोग घायल हो गए हैं। वहीं एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी सामने आई है। आपदा एजेंसी के अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

loksabha election banner

लापता शख्स के लिए शुरू हुए खोज अभियान

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि पश्चिम जावा प्रांत के सुकाबुमी जिले में आई बाढ़ ने दो लोगों की जान ले ली। जबकि एक लापता हो गया, जिसको ढूंडने के लिए खोज अभियान जारी है। ऐसे स्थिति में लोगों को बचान के लिए सैकड़ों बचावकर्मियों ने हिस्सा लिया है। इसमें  सैनिक, पुलिस और जकार्ता खोज और बचाव कार्यालय के अधिकारी शामिल हैं।

सोमवार से जारी है मूसलाधार बारिश

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाति ने बताया कि सोमवार से मूसलाधार बारिश के कारण एक नदी राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में बह और डूब गई है। यह इलाक हाल ही में कोरोना वायरस लॉकडाउन में आता था।  जाति ने बताया कि राजधानी में बाढ़ के चलते 15 लोगों को बचाया गया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। किन सुकाबुमी जिले में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। यहां पर 210 परिवार को शेल्टर में शिफ्ट किया गया है। भारी बारिश औक भूस्खलन के चलते जिले में 9 बस ध्वस्त हो गई है जबकि 10 पूल डूब गए हैं। 

मौसम विभाग ने चेताया

मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी द्वारा मंगलवार और बुधवार को मौसम बतलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही लोगों को सर्तक रहने की चेतावनी दी है।

इंडोनेशिया में कोरोना संक्रमण

इंडोनेशिया में कोरोना संक्रमण की बात करें तो यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 52 हजार 923 तक पहुंच गया है। वहीं मौत का आंकड़ा 9837 तक पहुंच गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.