Move to Jagran APP

वियतनाम में बाढ़, भूस्खलन में 37 लोग मारे गए, हजारों हुए बेघर

वियतनाम अक्सर अपने लंबे समुद्र तट के कारण विनाशकारी तूफान और बाढ़ से ग्रस्त रहता है। पिछले साल तूफान में 200 से अधिक लोग मारे गए थे।

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 12 Oct 2017 12:42 PM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2017 01:15 PM (IST)
वियतनाम में बाढ़, भूस्खलन में 37 लोग मारे गए, हजारों हुए बेघर
वियतनाम में बाढ़, भूस्खलन में 37 लोग मारे गए, हजारों हुए बेघर

हनोई, रायटर। वियतनाम में उष्णकटिबंधीय दबाव के कारण आई बाढ़ से 37 लोगों की मौत हो गई है। 40 लोग लापता हैं और हजारों के घर तबाह हो गए हैं। राष्‍ट्रीय आपदा एजेंसी के मुताबिक, यह बाढ़ से देश में दर्ज सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा है। तेज बारिश के कारण प्रमुख बांधों में जल का स्तर बढ़ जाने से इसे छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा और इससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

बारिश से भूस्खलन और बाढ़ के कारण ज्यादातर लोग उत्तरी और मध्य वियतनाम में मारे गए हैं। अब तक मौत का आंकड़ा 37 तक पहुंच चुका है जिसके बढ़ने की आशंका है, क्‍योंकि 40 लोग अभी लापता हैं और 21 घायल। बाढ़ प्रभावित एक स्‍थानीय निवासी नागो थि सु ने वियतनाम टेलीविजन (वीटीवी) को बताया, 'हमारे पूरे गांव में पूरी रात कोई नहीं सो पाया। इस पानी के विरुद्ध लड़ना नामुमकिन है। यह साल की सबसे भयंकर बारिश है।'

वियतनाम अक्सर अपने लंबे समुद्र तट के कारण विनाशकारी तूफान और बाढ़ से ग्रस्त रहता है। पिछले साल तूफान में 200 से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं एक तूफान ने पिछले महीने वियतनाम के मध्य में एक सड़कों को भारी नुक्‍सान पहुंचाया था। काफी घर बर्बाद हो गए थे और बिजली की लाइनें टूट गईं। मौजूदा बाढ़ सोमवार को आई। प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण के लिए वियतनाम की केंद्रीय संचालन समिति के अधिकारी ने बताया कि पानी के स्तर को नियंत्रित करने के लिए बांधों से पानी का निर्वहन किया जा रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ के कारण 17 हजार लोगों को बाहर निकाला गया है और 200 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। 18 हजार मकान आंशिक रूप से डूब गए या नष्ट हो गए हैं। पानी जमा होने के कारण 8000 हेक्टेयर जमीन में धान की फसल बर्बाद हो गई है और 40 हजार मवेशी मारे गए या बह गए हैं।

यह भी पढ़ें: लगातार बारिश से उफनाई नदियां, कई गांवों में घुसा पानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.