विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्रांस में जानवरों के वायरस शामोंडा का कहर, एक व्यक्ति की मौत

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:54 PM (IST)

फ्रांस में शामोंडा वायरस से पहली मानव मृत्यु दर्ज की गई है, जो आमतौर पर पशुओं में पाया जाता है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. फ्रांस में शामोंडा वायरस से पहली मानव मृत्यु हुई।

  2. यह वायरस आमतौर पर पशुओं में पाया जाता है, मक्खी से फैला।

  3. अधिकारियों ने कहा, आम जनता को फिलहाल कोई खतरा नहीं।

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में गुरुवार को शामोंडा वायरस की चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई। इंसानों में इस वायरस के मिलने का यह पहला मामला है। यह वायरस आमतौर पर पशुओं में पाया जाता है।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आम जनता को इससे कोई खतरा नहीं है। सरकार ने बताया कि आशंका है कि पूर्वी फ्रांस में पीड़ित व्यक्ति को एक ऐसी 'मिज' (छोटी मक्खी) ने काटा होगा, जो इस वायरस का वाहक रही होगी। इस बार गर्मियों में यह वायरस वहां जानवरों के बीच फैला हुआ था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि वह इस प्रकोप को लेकर फ्रांसीसी अधिकारियों के संपर्क में है। स्टाकहोम स्थित यूरोपियन सेंटर फार डिसीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ने बताया कि मरीज की मौत अक्टूबर की शुरुआत में हुई। वह एक गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे, जिसकी वजह से उनमें आम लोगों की तुलना में संक्रमण का खतरा अधिक था।

वर्ल्ड आर्गनाइजेशन फार एनिमल हेल्थ के अनुसार, शमोंडा बीमारी काटने वाली छोटी मक्खियों के जरिए फैलती है। यह मुख्य रूप से मवेशियों में पाई जाती है।

(न्यूज एजेनी पीटीआई के इनपुट के साथ)