बच्चों की गिरती जन्मदर को सुधारने के लिए फिनलैंड देगा सात माह का पितृत्व अवकाश
स्वीडन आइसलैंड जैसे अन्य देशों ने भी पितृत्व अवकाश देकर अपनी जन्मदर में सुधार किया है। फिनलैंड में पांच बड़े मंत्रालयों की कमान महिलाओं के हाथ में है।
हेलसिंकी, रायटर। यूरोपीय देश फिनलैंड की सरकार मातृत्व अवकाश की तरह ही पितृत्व अवकाश को भी सात महीने करने पर विचार कर रही है।
माता-पिता और परिवारों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा- स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य और सामाजिक मामलों की मंत्री आइना केसो पेकोनेन ने बुधवार को कहा, इस घोषणा का मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता के साथ ही देश में गिरती जन्मदर को सुधारना है। इससे माता-पिता और परिवारों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा।
देश में बच्चों की जन्मदर में पांच गुना तक कमी आई
उन्होंने बताया कि 2010 से 2018 के बीच देश में बच्चों की जन्मदर में पांच गुना तक कमी आई है। इस दौरान देश में सिर्फ 47,577 बच्चे जन्मे थे।
स्वीडन, आइसलैंड जैसे देशों ने पितृत्व अवकाश देकर जन्मदर में सुधार किया
स्वीडन, आइसलैंड जैसे अन्य देशों ने भी पितृत्व अवकाश देकर अपनी जन्मदर में सुधार किया है। फिनलैंड में पांच दलों की गठबंधन सरकार है और पांच बड़े मंत्रालयों की कमान महिलाओं के हाथ में है।
फिनलैंड में पांच दलों की गठबंधन सरकार में पांच महिलाओं के पास है पांच बड़े मंत्रालयों की कमान
खास बात यह है कि इन सर्वाधिक शक्तिशाली पांच महिलाओं में से चार की उम्र 35 साल से भी कम है। पिछले महीने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में प्रधानमंत्री सना मारिन ने सरकारों और कंपनियों से महिलाओं के साथ उचित व्यवहार करने का आह्वान किया था।
चीन ने वुहान में तैनात की सेना
चीन ने तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से निपटने के लिए हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में सेना तैनात कर दी है। इसी शहर से पूरे चीन समेत दुनिया के करीब 27 देशों में यह रहस्यमय वायरस फैल गया है। इन देशों में भी करीब 230 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। चीन में जान गंवाने वालों की संख्या 500 के करीब पहुंच गई है। अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। चीन से बाहर हांगकांग और फिलीपींस में भी एक-एक मौत हो चुकी है। महामारी का केंद्र माने जा रहे वुहान में महज नौ दिन में बनाए गए अस्थायी हुओशेनशान अस्पताल को चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अपने नियंत्रण में ले लिया है।