चुनाव से पहले नेतन्याहू के खिलाफ इजरायलियों की अंतिम बड़ी रैली, बड़ी संख्या में जुटे लोग
नेतन्याहू के खिलाफ शनिवार को आखिरी बड़ी रैली निकाली। यह रैली देश के इतिहास के सबसे अहम माने जा रहे ...और पढ़ें

चुनाव से पहले नेतन्याहू के खिलाफ इजरायलियों की अंतिम बड़ी रैली
HighLights
सरकार के खिलाफ अंतिम प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग तेल अवीव में जुटे
नेतन्याहू पर आरोप है कि उन्होंने हमास की कैद से लोगों की जल्द रिहाई के लिए समझौता करने में देरी की
एपी, तेल अवीव। इजरायलियों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ शनिवार को आखिरी बड़ी रैली निकाली। यह रैली देश के इतिहास के सबसे अहम माने जा रहे चुनाव से ठीक पहले आयोजित की गई।
मंगलवार को होने वाले बेहद करीबी चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी सरकार के खिलाफ अंतिम प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग तेल अवीव में जुटे।
लोगों ने उन सुरक्षा खामियों की जांच के लिए आयोग गठित करने की मांग की, जिनके कारण सात अक्टूबर, 2023 को हमास का हमला हुआ और गाजा में युद्ध शुरू हुआ। नेतन्याहू ऐसी जांच से इनकार कर चुके हैं।
नेतन्याहू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी गादी आइसेनकोट भी रैली में शामिल हुए। यह रैली उन साप्ताहिक प्रदर्शनों की याद दिलाती थी, जिनमें गाजा ले जाए गए बंधकों की रिहाई की मांग की जाती थी।
अंततः सभी बंधकों को रिहा कर दिया गया या फिर उनके शव सौंप दिए गए। लेकिन, नेतन्याहू पर आरोप है कि उन्होंने उनकी जल्द रिहाई के लिए समझौता करने में देरी की।
